फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Jitu Patwari said - Madhya Pradesh is becoming a rape state, the government is watching the show by b

MP News: जीतू पटवारी बोले- रेप प्रदेश बनता जा रहा मध्य प्रदेश, धृतराष्ट्र बन तमाशा देख रही सरकार

Mon, 04 Nov 2024 06:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 04 Nov 2024 06:56 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कानून व्यवस्था पर फिर सवाल उठाए हैं। पटवारी ने कहा कि प्रदेश रेप प्रदेश बनता जा रहा है। सरकार धृतराष्ट्र बन तमाशा देख रही है।  

विज्ञापन
MP News: Jitu Patwari said - Madhya Pradesh is becoming a rape state, the government is watching the show by b
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश में बच्चियों से हो रहे दुष्कर्म को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं गृह विभाग संभाल रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था का यह खस्ताहाल इससे पहले कभी न देखने को मिला और न ही सुनने को मिला।
विज्ञापन

पटवारी ने कहा कि दीपावली के पावन पर्व के भाईदूज पर राजधानी भोपाल के ईटखेड़ी में एक 16 वर्षीय बच्ची के साथ पिता की उम्र के व्यक्ति ने पत्नी के साथ मिलकर छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की, मुरैना में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, मिसरोद क्षेत्र में साड़ी खरीदने आए व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ दुकानदार से मारपीट की, दुकानदार का कसूर सिर्फ इतना था कि ग्राहक को उसने अंकल कह दिया था, इंदौर में उपद्रवियों द्वारा बच्ची से दुष्कर्म और मोहल्ले में गरीब वर्ग के लोगों पर हमला किया गया, वहीं गुना के आरोन में 6 माह की बच्ची का अपहरण कर 14 लाख रुपयों की फिरौती का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों, लचर कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता उपेक्षा, हताशा और निराशा का शिकार होकर भय और आतंक के साये में जीवन यावन कर रही है। भाजपा सरकार में अपराधियों को मिल रहे संरक्षण के चलते मध्य प्रदेश को रेप प्रदेश बनाने में अपराधी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कानून व्यवस्था की बात हो या माफियाओं की सब के सब सरकार पर हावी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव युवा, नारी, किसान और गरीब को संपन्न बनाने की दुहाई देते हैं, लेकिन वास्तविक स्थिति यह है कि प्रदेश का हर तबका चाहे युवा हो, महिलाएं-बच्चियां हो, किसान हो या गरीब सभी प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त और भयाक्रांत हैं। प्रदेश में अराजकता का माहौल है और मुख्यमंत्री और उनका गृह विभाग का महकमा धृतराष्ट बना तमाशा देख रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed