फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Jitu Patwari said - I am not involved in the race for Rajya Sabha, IT department is working under the

MP News: जीतू पटवारी बोले- मैं राज्यसभा की दौड़ में शामिल नहीं, IT विभाग केंद्र सरकार के दबाव में कर रहा काम

Mon, 12 Feb 2024 09:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 12 Feb 2024 09:14 PM IST
सार


पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि वे राज्यसभा की दौड़ में शामिल नहीं हैं। उन्होंने आयकर विभाग पर केंद्र सरकार के दबाव में काम करने की भी बात कही। 

विज्ञापन
MP News: Jitu Patwari said - I am not involved in the race for Rajya Sabha, IT department is working under the
पीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा के कई प्रत्याशियों के नाम चर्चा में हैं। इसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का भी नाम शामिल है। सोमवार को मीडिया के सवाल पर पटवारी ने कहा कि वे राज्यसभा सदस्य की दौड़ में शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे एक व्यक्ति एक पद की गरिमा पर कायम हैं और रहेंगे। 
विज्ञापन


पटवारी ने कांग्रेस नेताओं को आयकर की तरफ से नोटिस मिलने पर कहा कि कांग्रेस पार्टी के देश एवं प्रदेश के सैकड़ों नेताओं व कार्यकर्ताओं को समन जारी किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस नेताओं पर की जा रही यह कार्यवाही केंद्र सरकार के इशारे पर आयकर विभाग द्वारा केवल दबाव डालने और राजनैतिक उद्देश्यों से प्रेरित होकर की जा रही है। जब-जब चुनाव आते हैं सत्ता में बैठी भाजपा का यह घिनौना कृत्य करने का तरीका सामने आने लगता है। 
विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि इससे पूर्व भी 2019 में लोकसभा चुनाव के ठीक पहले ऐसी ही कार्यवाही राजनैतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए केंद्र सरकार के दबाव में आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस नेताओं पर की गई थी, अवैधानिक तरीके से छापे मारी की गई थी, इस कार्यवाही को लेकर न्यायालय में भी चुनौती दी गई थी जो आज भी लंबित है। आयकर विभाग इस न्यायालयीन प्रक्रिया में न्यायालय के समक्ष दस्तावेज तक पेश नहीं कर सकी। इसी तरह अब 2024 में भी निकट भविष्य में लोकसभा चुनाव होना है तो फिर आयकर विभाग ने केंद्र सरकार के इशारे पर उसी तरह की कार्यवाही को दोहराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, महिलाओं के साथ किए जा रहे धोखे पर कहा कि किसानों को 2700 और 3100 रुपये धान एवं गेहूं पर समर्थन मूल्य दे सरकार। वहीं, महिलाओं को 3000 रुपये और 450 रुपये में सिलिंडर देने की, जो राज्य सरकार ने अपने घोषणा पत्र में बात कही भी, उस पर भी सरकार अमल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed