फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Irregularities found in PWD construction works, show cause notice issued to two officials and three f

MP News: PWD के निर्माण कार्यों में मिली गड़बड़ी, दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस और तीन फर्म ब्लैकलिस्ट

Thu, 06 Mar 2025 10:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Thu, 06 Mar 2025 10:15 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए किए गए औचक निरीक्षण के दौरान कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। इस निरीक्षण में दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, वहीं तीन फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
MP News: Irregularities found in PWD construction works, show cause notice issued to two officials and three f
पीडब्ल्यूडी के अधिकारी औचक निरीक्षण करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों में औचक निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी मिलने पर दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, वहीं तीन फर्म को ब्लैकलिस्ट किया गया है। राजगढ़ जिले के छापीखेड़ा-नलखेड़ा मार्ग में सबग्रेड कार्य में बड़े पत्थरों के उपयोग की गड़बड़ी पाए जाने पर कंसलटेंसी एवं एजीएम आरडीसी अभिषेक गोकरू को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किए जाने के निर्देश दिए गए। नरसिंहपुर जिले में करेली-सिंहपुर-डांगीढाना मार्ग में सीमेंट कांक्रीट में ज्वाइंट निर्माण में लापरवाही के कारण ओपन हो जाने की शिकायत मिली। इस पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किये जाने के लिये मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन


बुरहानपुर जिले में धूलकोट शिवबाबा इटारिया एवं नरसिंहगढ़ शहरी क्षेत्र में कांक्रीट कार्य की धीमी गति को लेकर भी ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किए जाने के निर्देश दिए गए। गुणवत्ता को लेकर कुछ निर्माण कार्यों की सराहना भी की गई। इनमें नरसिंहपुर जिले के चीचली में उप तहसील कार्यालय भवन का निर्माण और बुरहानपुर जिले में कुटुंब न्यायालय भवन का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण पाए जाने पर उपयंत्री, अनुविभागीय अधिकारी, कार्यपालन यंत्री एवं संबंधित ठेकेदार की प्रशंसा की गई। निरीक्षणकर्ता अधिकारियों ने यह भी बताया कि कई स्थानों पर जल जीवन मिशन के तहत डाली जा रही लाइनों के कारण सड़कों की खुदाई की जा रही है, लेकिन मापदंडों के अनुसार मरम्मत कार्य नहीं होने से सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनी हुई है। इस संबंध में संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के लियेविभाग को पत्र लिखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


गुणवत्ता जांचने हो रहा औचक निरीक्षण
बता दें, प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निर्माण कार्यों के औचक निरीक्षण की पहल प्रारंभ की गई हैं। इसमें हर माह की 5 और 20 तारीख को सॉफ्टवेयर के माध्यम से रैंडम तरीके से चयनित दलों, जिलों, निर्माण कार्यों और सामग्री के सैंपल लेने के स्थानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग के सातों परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं के सात दलों द्वारा सात जिलों में निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान कुल 34 कार्यों को रैंडम आधार पर चयनित किया गया, जिनमें 14 कार्य पी.डब्ल्यू.डी. सड़क/ पुल, 10 कार्य पी.आई.यू., 8 कार्य म.प्र. सड़क विकास निगम तथा 2 कार्य म.प्र. भवन विकास निगम के अंतर्गत आए। निरीक्षण दलों से प्राप्त प्रतिवेदन की समीक्षा गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। इस बैठक में श्री के.पी.एस. राणा, प्रमुख अभियंता (बी.एंड आर), प्रमुख अभियंता (भवन विकास निगम), उपसचिव लोक निर्माण विभाग, समस्त मुख्य अभियंता एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed