फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Insult of Lord Shankar, BJP demands FIR against Congress MLA Babu Singh Jandel

MP News: भगवान शंकर का अपमान,कांग्रेस विधायक बाबू सिंह जंडेल के खिलाफ भाजपा ने की FIR की मांग

Thu, 17 Oct 2024 09:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 17 Oct 2024 09:57 PM IST
सार

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पुलिस महानिदेशक (DGP) के नाम ज्ञापन देते हुए कहा कि बाबू सिंह जंडेल ने जानबूझकर हिंदू धर्म के अनुयायियों और महिलाओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

विज्ञापन
MP News: Insult of Lord Shankar, BJP demands FIR against Congress MLA Babu Singh Jandel
कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर करने भाजपा ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक प्रतिनिधिमंडल ने श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू सिंह जंडेल के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की है। भगवान शंकर पर अपमानजनक बयान के चलते भाजपा ने भोपाल पुलिस आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर यह कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने विधायक पर महिलाओं और हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पुलिस महानिदेशक (DGP) के नाम ज्ञापन देते हुए कहा कि बाबू सिंह जंडेल ने जानबूझकर हिंदू धर्म के अनुयायियों और महिलाओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जंडेल का चरित्र महिलाओं के प्रति पहले भी निंदनीय रहा है। 18 मार्च 2023 को वे हेलमेट चेकिंग के दौरान एक महिला उप-निरीक्षक को गाली देते पाए गए थे, जिसमें उनके खिलाफ मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन


भाजपा ने की सख्त कार्रवाई की मांग
भाजपा ने जोर देकर कहा कि भगवान शंकर की पूजा और व्रत करने वाली करोड़ों मातृशक्ति को जंडेल की टिप्पणी से गहरा धक्का लगा है। पार्टी ने श्योपुर विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद आलोक संजर, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक उमाकांत दीक्षित, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। भाजपा ने ज्ञापन के माध्यम से पुलिस से मांग की है कि बाबू सिंह जंडेल के खिलाफ तत्काल प्रकरण दर्ज कर उन पर कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed