फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Informal meeting held regarding future programs of BJP and government, organizational appointments al

MP News: भाजपा और सरकार के भावी कार्यक्रमों को लेकर हुई अनौपचारिक बैठक, संगठनात्मक नियुक्तियों पर भी चर्चा

Wed, 20 Aug 2025 10:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 20 Aug 2025 10:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री निवास पर बुधवार को सरकार और संगठन की अनौपचारिक बैठक हुई। इसमें आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक नियुक्तियों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
MP News: Informal meeting held regarding future programs of BJP and government, organizational appointments al
सीएम निवास पर हुई अनौपचारिक बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियां को लेकर प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस बीच मुख्यमंत्री निवास में सरकार और भाजपा संगठन की बुधवार को अनौपचारिक बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद मौजूद रहे। बैठक में मध्य प्रदेश सरकार और बीजेपी संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह: 8 कलेक्टर सम्मानित, सीएम बोले-एमपी को देश का नंबर-1 राज्य बनााएंगे
विज्ञापन


बैठक में मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं को प्रोत्साहन, पशुपालन के क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने, 27 अगस्त को उज्जैन में आयोजित होने वाले धार्मिक पर्यटन, सेवा सप्ताह, रक्तदान शिविर और चिकित्सा शिविर जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। इन पहलों के माध्यम से सरकार और संगठन का लक्ष्य सामाजिक जागरूकता और जन कल्याण को बढ़ावा देना है। इसके अतिरिक्त, बीजेपी संगठन को सरकार की योजनाओं और प्रयासों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन इन कार्यक्रमों के जरिए सरकार की उपलब्धियों को जनता तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Archana Tiwari: अर्चना का नेपाल कनेक्शन, कौन था इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड? कैसे-कहां रचा था ये खतरनाक प्लान?

संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा 
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में जिला और प्रदेश संगठन में नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि संगठनात्मक नियुक्तियां जल्द से जल्द करने को लेकर नेताओं के बीच विमर्श हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed