फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: How many farmers are there in MP? Samman Nidhi is getting 80 lakhs, electricity connection is only 35

MP News: एमपी में किसान कितने हैं? सम्मान निधि मिल रही 80 लाख को, बिजली कनेक्शन सिर्फ 35 लाख! क्या है सही?

Sat, 28 Sep 2024 06:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 28 Sep 2024 06:52 PM IST
सार


मध्य प्रदेश में 80 लाख से ज्यादा किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। खेती के लिए बिजली कनेक्शन केवल 35 लाख किसानों के पास है।   सरकार अब इस अंतर को समझने के लिए सर्वे करा रही है। 

विज्ञापन
MP News: How many farmers are there in MP? Samman Nidhi is getting 80 lakhs, electricity connection is only 35
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे और खेती के लिए बिजली कनेक्शन वाले किसानों के बीच बड़े अंतर को लेकर एक सर्वे करा रही है। सरकार जानना चाहती है कि प्रदेश में करीब 45 लाख किसान बिना बिजली कनेक्शन के कैसे खेती कर रहे हैं। दरअसल प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या 80 लाख से ज्यादा है, जबकि खेतों पर बिजली कनेक्शन सिर्फ 35 लाख किसानों के पास ही है। इस अंतर का कारण जानने के लिए ऊर्जा विभाग ने सर्वे का निर्णय लिया है। इसके माध्यम से सरकार जानना चाहती है कि  क्या किसानों के खेत तक बिजली की लाइन नहीं पहुंची है। या एक बिजली के कनेक्शन का उपयोग दो से ज्यादा किसान कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी है आशंका 
ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने संभावित कारणों में संयुक्त रूप से एक ही बिजली मीटर का उपयोग या बिजली चोरी की संभावना जताई है। सर्वे के दौरान यह भी देखा जाएगा कि किन किसानों के खेतों तक बिजली लाइन नहीं पहुंची है। ऐसे किसानों को सोलर पंप योजना का लाभ दिलाने के प्रयास किए जाएंगे और जहां जरूरत होगी, वहां बिजली लाइन भी बिछाई जाएगी।
विज्ञापन


क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना 
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को साल में तीन किश्तों में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह योजना उन किसानों के लिए है जिनके पास अधिकतम दो हेक्टेयर जमीन है। सरकार का उद्देश्य गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना और खेती के लिए उन्हें संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की टिप्पणी
ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने कहा कि हम पीएम किसान सम्मान निधि और प्रदेश में बिजली कनेक्शन लेने वाले किसानों की संख्या में इस अंतर का कारण जानने के लिए सर्वे करा रहे हैं। जहां बिजली की लाइन नहीं पहुंची होगी, वहां लाइन बिछाने के प्रयास किए जाएंगे और किसानों को सोलर पंप योजना से जोड़ा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed