फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Home Minister Narottam Mishra said – will mark the loan application and demand to ban it from the Cen

Bhopal Mass Suicide: गृहमंत्री ने कहा- लोन एप को चिह्नित करेंगे, बैन करने की मांग केंद्र से करेंगे

Fri, 14 Jul 2023 03:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 14 Jul 2023 03:01 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नीलबड़ में एक परिवार के चार लोगों की मौत के मामले में एसआईटी गठित कर रहे हैं। आत्महत्या करने वाले पीड़ित को धमकी देने वाले एप को चिह्नित किया जाएगा। उसे प्रतिबंधित किया जाएगा।   

विज्ञापन
MP News: Home Minister Narottam Mishra said – will mark the loan application and demand to ban it from the Cen
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भोपाल में ऑनलाइन लोन के मकड़जाल में फंसे एक परिवार की आत्महत्या के मामले में सरकार सख्त है। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस मामले की जांच करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा। लोन एप को चिह्नित किया जाएगा और उसे प्रतिबंधित करने के लिए केंद्र सरकार से मांग करेंगे। 

विज्ञापन


गुरुवार सुबह भोपाल के नीलबड़ इलाके में भूपेंद्र विश्वकर्मा ने अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर ली थी। पहले पति-पत्नी ने अपने दो मासूम बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाया। फिर दोनों एक ही फंदे पर झूल गए। चार पेज के सुसाइड नोट में भूपेंद्र ने लिखा है कि ऑनलाइन लोन देने वाले एप की वजह से उनकी बदनामी हो रही थी। उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था। उनके पास मौत को गले लगाने के सिवा कोई विकल्प नहीं था।  
विज्ञापन


इस मामले में गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लोन देने वाले एप को चिह्नित कर रहे हैं, जिसके नंबर से मृतक को धमकी दी जा रही थी। उस पर दबाव डाला गया था। हम केंद्र सरकार से ऐसे एप को प्रतिबंधित बैन करने की मांग करेंगे। उन्होंने इसी तरह के अन्य ऑनलाइन एप्स के बारे में जानकारी एकत्रित करने की बात कही है। इस सवाल पर कि भूपेंद्र ने साइबर पुलिस को शिकायत की थी, गृहमंत्री ने बताया कि किसी भी थाने में शिकायत नहीं की थी। वकील से बात कर लौटने की जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed