फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Haj Committee Chairman surrounded his party leader said Waqf Board is only doing politics not working

MP News: अपनी पार्टी के नेता को घेरा हज कमेटी अध्यक्ष ने, बोले- वक्फ बोर्ड से सिर्फ सियासत हो रही काम नहीं

Fri, 13 Sep 2024 06:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 13 Sep 2024 06:05 PM IST
सार

अपनी पार्टी के नेता को हज कमेटी अध्यक्ष ने घेरा है। उन्होंने कहा, वक्फ बोर्ड से सिर्फ सियासत हो रही काम नहीं। जानिए ऐसा क्यों बोले बीजेपी नेता।

विज्ञापन
MP News Haj Committee Chairman surrounded his party leader said Waqf Board is only doing politics not working
डॉ सनव्वर पटेल और रफत वारसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई जेपीसी वक्फ बोर्ड एक्ट में संशोधन की मशक्कत कर रही है। दूसरी तरफ प्रदेश में भाजपा से जुड़े एक कैबिनेट मंत्री (दर्जा प्राप्त) नेता ने अपनी ही पार्टी के बोर्ड पर लापरवाही के आरोप लगा दिए हैं। इस भाजपा नेता का कहना है कि मप्र वक्फ बोर्ड से सिर्फ सियासत हो रही है, यहां से मिलने वाले फायदे लोगों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

विज्ञापन


मप्र राज्य हज कमेटी अध्यक्ष रफत वारसी इस समय कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और इससे पहले पार्टी के कई जिम्मेदार पदों पर वे रह चुके हैं। वारसी ने मप्र वक्फ बोर्ड की कारगुजारी और यहां से संचालित व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान के कुल क्षेत्रफल से ज्यादा वक्फ संपत्ति हमारे पास मौजूद हैं, इसके बावजूद इनका कोई फायदा लोगों को नहीं मिल पा रहा है। रफत ने वक्फ बोर्ड पदाधिकारियों पर आरोप लगाया है कि यह बोर्ड माफियाओं का अड्डा बन गया है। यहां पदस्थ लोग महज सियासत में जुटे हुए हैं। जबकि इस संस्था से होने वाले मुस्लिमों के काम नहीं हो पा रहे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा का बोर्ड
वर्तमान में मप्र वक्फ बोर्ड पर भाजपा का कब्जा है। डॉ सनव्वर पटेल की अध्यक्षता वाले इस बोर्ड में अधिकांश मेंबर भाजपा से ताल्लुक रखते हैं। करीब दो वर्ष पहले बने इस बोर्ड का फिलहाल करीब तीन साल कार्यकाल और बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ सनव्वर और रफत में समानताएं
मप्र वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ सनव्वर पटेल भाजपा से जुड़े हैं। जबकि हज कमेटी अध्यक्ष रफत वारसी भी भाजपाई खेमे से हैं। वर्तमान में इन दोनों को राज्य सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री का दर्जा और सुविधाएं प्राप्त हैं। डॉ सनव्वर पटेल पूर्व में प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। रफत वारसी भी इस पद पर आसीन रहे हैं। जहां डॉ सनव्वर पटेल उज्जैन के निवासी हैं, वहीं रफत वारसी श्योपुर के बाशिंदे हैं। लेकिन इन दोनों के राजनीतिक आका ग्वालियर क्षेत्र से संबंध रखने वाले भाजपा के दो अलग कद्दावर नेता हैं।


इधर कांग्रेस का पलटवार
हज कमेटी अध्यक्ष रफत वारसी द्वारा वक्फ प्रॉपर्टी की तुलना पाकिस्तान से करने पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस मीडिया विभाग के मुकेश नायक ने इस तुलना पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को ऐसे ही मुस्लिम नेताओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बात सुधार की है तो किया जाना चाहिए, लेकिन इस तरह किसी बात की तुलना पाकिस्तान से करना उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed