फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP news: Guest teachers protest in Bhopal, clash with police, teachers' health deteriorated, Jeetu Patwari arr

MP news:अतिथि शिक्षकों का भोपाल में हल्ला बोल, पुलिस से हुई झड़प, शिक्षकों की तबीयत बिगड़ी, जीतू पटवारी पहुंचे

Wed, 02 Oct 2024 06:45 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 02 Oct 2024 06:45 PM IST
सार

गांधी जयंती पर प्रदेश भर के अतिथि शिक्षक भोपाल पहुंचे सीएम हाउस तक न्याय यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे लेकिन पुलिस ने रोक लिया  इसे लेकर पुलिस और अतिथि शिक्षकों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने गोली चलाने का बोर्ड भी लगा दिया। जीतू पटवारी भी पहुंचे।

विज्ञापन
MP news: Guest teachers protest in Bhopal, clash with police, teachers' health deteriorated, Jeetu Patwari arr
भोपाल में अतिथि शिक्षकों का प्रर्दशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भारती स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी करने वाले के अतिथि शिक्षक नियमितीकरण की मांग को लेकर लगातार आंदोलित हैं। बुधवार को गांधी जयंती के मौके पर प्रदेश भर के अतिथि शिक्षक भोपाल पहुंचे हैं, और अंबेडकर मैदान पर अतिथि शिक्षक बड़ी संख्या में एकत्रित हुए हैं। यहां से सीएम हाउस तक न्याय यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे लेकिन पुलिस ने कुछ दूरी पर बैरिकेडिंग कर दी। इसे लेकर पुलिस और अतिथि शिक्षकों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने बैनर लगाकर प्रदर्शनकारियों के आंदोलन को गैरकानूनी बताकर गोली चलाने की चेतावनी भी दी। हालांकि कुछ ही देर बाद में बैनर से वो हिस्सा हटा दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विदिशा से आई अतिथि शिक्षक रानी खान बेहोश हो गईं। वही एक दो और अतिथि शिक्षकों की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अतिथि शिक्षकों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी भी उतर आई है पीसीसी चीफ जीतू पटवारी धरना स्थल पहुंचे,वहीं कमलनाथ ने सोशल मीडिया से सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन




मागों को लेकर अड़े अतिथि शिक्षक 
अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केसी पवार ने कहा कि पिछली बार सरकार ने हमें गुमराह कर दिया था, हम उनकी बातों में आ गए थे। इस बार हम अपना स्थायीकरण लेकर जाएंगे। यदि सरकार अपना रुख स्पष्ट नहीं करती है तो हम आमरण अनशन पर बैठेंगे। हमारे साथ हजारों लोग भी बैठेंगे। मेरी तबीयत कुछ गड़बड़ लग रही है। यहां टैम्परेचर ज्यादा है, कई लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। लेकिन, सरकार अभी तक आई नहीं है। जितनी जल्दी हो सरकार हमारी मांगों को सुने। हम वापस जाने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस नेता भी आए समर्थन में
अतिथि शिक्षकों के प्रदर्शन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी पहुंचे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए सरकार से मांगें पूरी करने की अपील की। वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ ने  एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री जी से आग्रह करता हूं कि अतिथि शिक्षकों की मांगों को स्वीकार करें। यह मांगें और कुछ नहीं पिछली बीजेपी सरकार के वादे हैं। चुनाव से पहले बीजेपी ने जो वादे किए थे उन्हें पूरा करें।

पूर्व सीएम शिवराज ने महापंचायत की ये घोषणाएं

1- अतिथि शिक्षकों को पीरियड नहीं महीने के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा।
2- एक साल के लिए पूरा अनुबंध होगा, जो हर साल आगे बढ़ाया जाएगा ।
3- शिक्षक भर्ती 25% का आरक्षण था, उसे बढ़ाकर 50% किया जाएगा।
4- हर महीने एक निश्चित तारीख पर मानदेय मिलने की व्यवस्था की जाएगी।
5- पात्रता परीक्षा लेकर अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की दिशा में योजना बनाई जाएगी।
6- साल के बीच में कोई गैप नहीं होगा,ना तो किसी अतिथि शिक्षक की सेवा समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed