फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Government of India declared June 25 as Constitution assassination day, CM called it a historic decis

MP News: भारत सरकार ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस घोषित किया, सीएम ने बताया ऐतिहासिक फैसला

Fri, 12 Jul 2024 09:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 12 Jul 2024 09:42 PM IST
सार


केंद्र सरकार ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस घोषित किया है। इसका मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समर्थन किया है। 

विज्ञापन
MP News: Government of India declared June 25 as Constitution assassination day, CM called it a historic decis
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

विस्तार

देश में 25 जून 1975 को आपातकाल लगाया गया था। इस दिन को केंद्र सरकार ने संविधान हत्या दिवस घोषित किया है। इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। इसका मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समर्थन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत सरकार द्वारा 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय करोड़ों भारतीयों की आवाज को मुखर करते हुए उनके संघर्ष को नमन करने का ऐतिहासिक प्रयास है। इस निर्णय के लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का हृदय से अभिनंदन करता हूं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के कलंकित अध्याय ‘आपातकाल’ से भारत के नागरिकों की आवाज का क्रूरता से दमन करते हुए प्रगति को बाधित किया गया था। यह दिवस संपूर्ण भारत को लोकतंत्र की मजबूती और रक्षा की प्रेरणा देगा। 
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाने का निर्णय आने वाली पीढ़ियों को आपातकाल की क्रूर यातनाओं और उत्पीड़न के काले अध्याय के बारे में याद दिलाता रहेगा। उन्होंने लिखा कि यह निर्णय आपातकाल का विरोध कर भारतीय लोकतंत्र को मजबूती देने वाले प्रत्येक लोकतंत्र सेनानी के प्रति सरकार के सम्मान को प्रदर्शित करता है। आपातकाल का विरोध करने पर जेलों में डाले गए लोगों के संघर्ष, दुःख, बलिदान और त्याग की गाथा कभी भुलाई नहीं जा सकती। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे भी आपातकाल के समय 17 वर्ष की आयु में जेल भेजा गया था। आज भी उन दिनों की क्रूरतम यातनाओं को याद कर हृदय में सिहरन दौड़ जाती है। लोकतंत्र और संवैधानिक प्रक्रिया पर कुठाराघात के प्रतीक आपातकाल के विरोध में संघर्ष करने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों को नमन करता हूं, लोकतंत्र के इन प्रहरियों का संघर्ष लोगों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed