फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Four including notorious serial killer Adesh Khamra, accused of 34 murders, get rigorous imprisonment

MP News: 34 हत्या करने वाले सीरियल किलर को तीन साल की जेल, ट्रक चुराने के मामले में हुई सजा

Sun, 09 Apr 2023 11:34 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 09 Apr 2023 11:34 AM IST
सार

सीरियल किलर आदेश खामरा समेत चार आरोपियों को कोर्ट ने ट्रक चोरी के एक मामले में सश्रम कारावास की सजा सुनाई है

विज्ञापन
MP News: Four including notorious serial killer Adesh Khamra, accused of 34 murders, get rigorous imprisonment
सीरियल किलर आदेश खामरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

34 हत्याओं के आरोपी कुख्यात सीरियल किलर आदेश खामरा समेत चार आरोपियों को कोर्ट ने ट्रक चोरी के एक मामले में सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आदेश व जयकरण को तीन-तीन साल सश्रम कारावास और आरोपी सुनील खटीक व बलजिंदर उर्फ साहब सिंह को दो-दो वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। सभी आरोपियों पर कोर्ट ने पांच-पांच हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

 
आरोपियों को अपर सत्र न्याायाधीश (विशेष न्यायालय) जयंत शर्मा ने सजा सुनाई। शिकायतकर्ता प्रतोष गुप्ता ने 6 जनवरी 2018 को बिलखिरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका ट्रक बैंगलोर से पत्थर लेकर भोपाल आया था। ड्राइवर कल्याण सिंह ने ट्रक खाली करके 3 जनवरी 2018 को मोहन मधुवन ढाबा बायपास पर खड़ा किया। ड्राइवर क्लीनर सतीश कुमार पठारिया को छोड़ कर उनको हिसाब देने उनके ऑफिस आया था। ट्रक पर क्लीनर सतीश कुमार पठारिया को छोड़ दिया था। दो दिन बाद ड्राइवर कल्याण सिंह गाड़ी के पास पहुंचा तो गाड़ी और क्लीनर दोनों नहीं थे। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी बलजिन्दर उर्फ साहब सिंह तथा सुनील खटीक के कब्जे से क्लीनर सतीश पठारिया का लर्निग लाइसेंस और आधार कार्ड जब्त किया था। इसके साथ ही मामले में आदेश खामरा व जयकरण को भी आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन

 
खामरा पर 34 हत्याओं का है आरोप
भोपाल के नजदीक मंडदीप में आरोपी आदेश खामरा की टेलर शॉप थी। 2018 में पुलिस ने एक ट्रक ड्राइवर की हत्या के सिलसिले में जयकरण को गिरफ्तार किया था। इसके बाद खुलासा हुआ था कि यह एक गैंग है, जो हाइवे में ट्रक चलाने वाले ड्राइवर का कत्ल करता है। इस गैंग का सरगना मंडीदीप का दर्जी आदेश खामरा है। पुलिस ने उसे यूपी के सुल्तानपुर से पकड़ा था। गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। करीब 34 लोगों की हत्या का आरोपी आदेश खामरा अभी  सेंट्रल जेल में बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed