फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former MLA from Ambah Satya Prakash Sakhbar joins BJP, said- Congress has neither organization nor le

MP News:  अंबाह से पूर्व विधायक सत्य प्रकाश सखबार भाजपा में शामिल, बोले- कांग्रेस में ना संगठन है ना नेतृत्व

Tue, 16 May 2023 11:50 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 16 May 2023 11:50 AM IST
सार

सखबार ने कहा कि कांग्रेस में ना तो नेतृत्व है ना ही संगठन है। कांग्रेस गुटबाजी में बटी हुई पार्टी है। उन्होंने कहा कि यह बात उनको पहले से पता थी, लेकिन राज्यसभा सांसद विवेक तंखा के कहने पर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
MP News: Former MLA from Ambah Satya Prakash Sakhbar joins BJP, said- Congress has neither organization nor le
पूर्व विधायक सत्य प्रकाश सखबार भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को मुरैना के अंबाह से बीएसपी से पूर्व विधायक रहे और वर्तमान कांग्रेस नेता सत्य प्रकाश सखबार ने भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब भाजपा ने भी चंबल में पार्टी को बड़ा झटका दिया है। मुरैना की अंबाह विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी से विधायक रहे और वर्तमान में कांग्रेस नेता सत्य प्रकाश सखबार ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा मुख्यालय में  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में सत्य प्रकाश सखबार ने सदस्यता ग्रहण की। 
विज्ञापन


सदस्यता लेने के बाद कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सखबार ने कहा कि कांग्रेस में ना तो नेतृत्व है ना ही संगठन है। कांग्रेस गुटबाजी में बटी हुई पार्टी है। उन्होंने कहा कि यह बात उनको पहले से पता थी, लेकिन राज्यसभा सांसद विवेक तंखा के कहने पर कांग्रेस में शामिल हुए थे। सखबार ने कहा कि उनकी कांग्रेस में उपेक्षा हो रही थी। इसलिए भाजपा में शामिल हुआ हूं। संगठन जो भी जिम्मेदरी देगा, उसे निभाने की कोशिश करुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed