फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former BJP MLA Mamta Meena resigns, speculations about contesting elections from AAP

MP News: भाजपा की पूर्व विधायक ममता मीणा ने दिया इस्तीफा, आम आदमी पार्टी में होंगी शामिल

Tue, 19 Sep 2023 08:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 19 Sep 2023 08:38 PM IST
सार

भाजपा को फिर झटका लगा है। भाजपा की गुना के चाचौड़ा से पूर्व विधायक ममता मीणा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
MP News: Former BJP MLA Mamta Meena resigns, speculations about contesting elections from AAP
भाजपा की पूर्व विधायक ममता मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी है। एक बार फिर भाजपा को झटका लगा है। भाजपा की गुना के चाचौड़ा से पूर्व विधायक ममता मीणा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ममता मीणा मंगलवार को भोपाल स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंची। यहां उन्होंने प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी को अपना इस्तीफा सौंपा। ममता मीणा ने पार्टी कार्यालय के बाहर दंडवत होकर कहा अलविदा। ममता मीणा आम आदमी पार्टी में शामिल होंगी। 
विज्ञापन


भाजपा ने चाचौड़ा सीट से प्रियंका मीणा को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद से ही ममता मीणा पैरासूट प्रत्याशी को टिकट देने का विरोध किया। ममता मीणा ने कहा कि उन्होंने भाजपा में रहकर काम किया, लेकिन पार्टी ने उनका अपमान किया। मीणा ने कहा कि मैंने पुराने कार्यकर्ता को टिकट देने को कहा, लेकिन मेरी बात पर किसी ने कोई विचार नहीं किया। लगातार मेरी उपेक्षा की गई। जन आशीर्वाद की बैठकों की मुझे सूचना नहीं दी गई। जब मैंने पता लगाया तो पता चला कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने मना किया है। इतनी उपेक्षा होने के बावजूद पूर्व सीएम उमा भारती को निमंत्रण नहीं दिया।  
विज्ञापन


ममता मीणा ने कहा कि मुझे एक बार मेरा कसूर बता देते। भले ही भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के गेट पर फांसी दे देते। मुझे बताया गया कि अमित शाह जी के सर्वे में मेरा नाम कटा। जबकि मैंने दिन रात गांव गांव जाकर मेहनत की। गांव गांव में विकास यात्रा, त्रिदेव यात्रा निकाली। मैंने जन आदेश यात्रा निकाली। मैंने आधा जीवन पार्टी को मजबूत करने में समर्पित किया। ममता मीणा बुधवार को दिल्ली में आम आदम पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर पार्टी ज्वाइंन कर सकती है। उन्होंने कहा कि वह चाचौड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed