फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP news: Fertilizer is being black marketed in Madhya Pradesh, Digvijay Singh demanded to change the fertilize

Mp news:मध्य प्रदेश में खाद की हो रही कालाबाजारी, दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में खाद वितरण व्यवस्था बदलने की मांग

Fri, 27 Sep 2024 07:40 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 27 Sep 2024 07:40 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने  मध्य प्रदेश में खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कालाबाजारी में शासन प्रशासन की हिस्सेदारी है। दिग्विजय सिंह ने सरकार से मांग की है कि सहकारिता और विपणन संघ के माध्यम से खाद का वितरण हो। 

विज्ञापन
MP news: Fertilizer is being black marketed in Madhya Pradesh, Digvijay Singh demanded to change the fertilize
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : social media

विस्तार

मध्य प्रदेश में किसानों को खाद वितरण में आ रही परेशानी को लेकर मोहन सरकार ने एक दिन पहले बैठक बुलाई थी इधर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश में खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर मध्यप्रदेश में खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। कहा कि कालाबाजारी में शासन प्रशासन की हिस्सेदारी है।
विज्ञापन



सहकारिता और विपणन संघ के माध्यम से हो खाद का वितरण
दिग्विजय सिंह ने वीडियो के माध्यम से सरकार से मांग की है कि सहकारिता और विपणन संघ के माध्यम से खाद का वितरण हो। निजी क्षेत्र से खाद के विपणन में जमकर धांधली हो रही है। कालाबाजारी पर अंकुश लगाने में सरकार नाकाम है। फर्टिलाइजर को लेकर प्रदेश को हर साल 8 लाख मैट्रिक टन की आवश्यकता पड़ती है। सिर्फ 15 फीसदी मांग ही पूरी हो पाती है। प्रदेश के लगभग हर गांव के पास सरकारी गोदाम है। ईमानदारी से सरकार फर्ज निभाएं और व्यवस्था में परिवर्तन करें। कहा कि- प्रदेश का किसान परेशान है। सरकार को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन



बीजेपी ने किया पलटवार
दिग्विजय सिंह के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि दिग्विजय सिंह और उनसे जुड़े माफिया नहीं उठा पा रहे मोहन सरकार में लाभ, इसलिए परेशान हो रहे है। प्रदेश में माफिया राज के लिए अब कोई जगह नहीं है। प्रदेश में किसान खुशहाल है। किसानों की आय दोगुनी करने का बीजेपी का संकल्प है।दिग्विजय सिंह झूठ और फरेब की राजनीति करते हैं। वे प्रदेश की जनता को गुमराह करना चाहते और तथ्यहीन आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed