फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Farewell of 20 senior IAS officers in 2025, know which officers will get the chance for promotion

MP News: 20 सीनियर IAS अफसरों की 2025 में विदाई, जाने किन अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का मौका

Sun, 29 Dec 2024 03:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 29 Dec 2024 03:35 PM IST
सार

मध्यप्रदेश कैडर के 20 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इनमें वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन समेत छह अपर मुख्य सचिव (एसीएस) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इनके रिटायरमेंट से प्रदेश प्रशासनिक सेवा में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे और कई अधिकारियों को प्रमोशन का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
MP News: Farewell of 20 senior IAS officers in 2025, know which officers will get the chance for promotion
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2025 में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी मो. सुलेमान, जेएन कंसोटिया, एसएन मिश्रा, अजीत केसरी और विनोद कुमार शामिल है। इसके अलावा फील्ड पोस्टिंग वाले अधिकारियों में सागर आयुक्त वीरेंद्र कुमार रावत, जबलपुर आयुक्त अभय कुमार वर्मा, दतिया कलेक्टर संदीप कुमार माकिन के नाम शामिल है। इसके अलावा कमिश्नर निशक्तजन डॉ. रामराव भोंसले, जनगणना निदेशालय एमपी भावना वालिम्बे और माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव केडी त्रिपाठी भी 2025 में सेवानिवृत्त होंगे। 
विज्ञापन

 
इन अधिकारियों का होगा प्रमोशन 
इन अधिकारियों के रिटायरमेंट के बाद नए अधिकारियों को ACS और मुख्य सचिव स्तर पर प्रमोशन का मौका मिलेगा। मौजूदा ACS डॉ. राजेश राजौरा, 2026 तक सबसे वरिष्ठ अधिकारी होंगे और मई 2027 में रिटायर होंगे। प्रदेश के कई एसीएस और पीएस स्तर के अधिकारी दिल्ली में पदस्थ है। इनमें नीलम शमी राव, वीएल कांताराव, आशीष श्रीवास्तव, पंकज अग्रवाल, अलका उपाध्याय, मनोज गोविल, पल्लवी जैन गोविल, अनिरुद्ध मुखर्जी, दीप्ति  गौड़ मुखर्जी, विवेक अग्रवाल, हरिरंजन राव के नाम शामिल है। वहीं, प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद कई अधिकारियों को मुख्य सचिव स्तर के वेतानमान में प्रमोशन मिलेगा। इसमें संजय कुमार शुक्ला, रश्मि अरुण शमी, मनीष रस्तोगी, दीपाली रस्तोगी, शिवशेखर शुक्ला और सचिन सिन्हा शामिल हैं।    
विज्ञापन


जाने कौन किस माह होगा सेवानिवृत्त 
जनवरी - एसएन मिश्रा, डॉ. आरआर भेंसले, अक्षय सिंह। फरवरी- अजीत केसरी, ओपी श्रीवास्तव।  अप्रैल- अभय कुमार वर्मा, शैलबाला मार्टिन। मई- विनोद कुमार, संदीप माकिन। जून- वीरेंद्र सिंह रावत, अशोक कुमार चौहान। जुलाई- मो. सुलमेान, राजेश कुमार कौल, संजय गुप्ता, केडी त्रिपाठी। अगस्त- अनुराग जैन, जेएन कंसोटिया। सितंबर- भावना वालिम्बे। अक्टूबर- नियाज खान। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed