फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Employees' organizations gathered in Bhopal for 17-point demands including old pension, warned of big

MP News: पुरानी पेंशन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल में जुटे कर्मचारी संगठन, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

Sat, 29 Apr 2023 09:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 29 Apr 2023 09:02 PM IST
सार

17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के कर्मचारी नीलम पार्क भोपाल में धरने में शामिल हुए। सरकार को चेतावनी दी है कि ने जल्दी कर्मचारी हितैषी मांगों पर ध्यान ना दिया तो आगामी दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।   

विज्ञापन
MP News: Employees' organizations gathered in Bhopal for 17-point demands including old pension, warned of big
भोपाल में कर्मचारी संगठन का धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले कर्मचारी संगठन भी सरकार पर दबाव बनाने एकजुट हुए। शनिवार को भोपाल में 6 संगठन से जुड़े प्रदेश भर के कर्मचारी एकजुट हुए। कर्मचारियों ने सरकार को पुरानी पेंशन समेत अपने मांगों को जल्द निर्णय लेने की मांग की। साथ ही सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनको अनदेखा किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।  

विज्ञापन

भोपाल में प्रदर्शन में मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ,तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन समेत अन्य संगठन के कर्मचारी शामिल हुए। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने बताया कि 17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के कर्मचारी नीलम पार्क भोपाल में धरने में शामिल हुए। तिवारी ने कहा कि सरकार को चेतावनी दी है कि ने जल्दी कर्मचारी हितैषी मांगों पर ध्यान ना दिया तो आगामी दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।   

विज्ञापन

यह है कर्मचारियों की  मांग
17 सूत्रीय मांगों में प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्रीय दर एवं केंद्रीय तिथि से महंगाई भत्ता /सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई राहत पिछले कई सालों के एरियर का बकाया देने, सातवें वेतनमान के अनुसार मकान किराया भत्ता, वाहन एवं अन्य भत्ते प्रदाय करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पदनाम कार्यालय सहायक करने, पेंशनरों को पेंशन राहत प्रदान करने में धारा 49 समाप्त करने, कर्मचारियों की पदोन्नति समय मान वेतनमान, पुरानी पेंशन बहाली, कर्मचारियों की वेतन विसंगति टैक्सी प्रथा बंद कर वाहन चालकों की भर्ती करने,आउट सोर्स प्रथा बंद करने,पेंशन हेतु 25 साल की सेवा पूरी पेंशन हेतु गणना में लेने,संविदा एवं स्थाई कर्मियों को नियमित नियुक्ति/नियमित वेतनमान देने, सीपीसीटी का बंधन खत्म करने का मांग पत्र सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed