फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Due to rain in Bhopal, closure of schools in affected areas, CM's instructions to the administration

MP News: भोपाल में बारिश के चलते प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

Sat, 03 Aug 2024 12:01 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 03 Aug 2024 12:01 AM IST
सार


भोपाल में जिला शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को लगातार हो रही बारिश के चलते कुछ क्षेत्रों के सरकारी और अशासकीय स्कूल में छुट्टी घोषित की है। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। 
 

विज्ञापन
MP News: Due to rain in Bhopal, closure of schools in affected areas, CM's instructions to the administration
भोपाल में बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में मीडिया से कहा कि बारिश ज्यादा हो रही है। हमने प्रशासन को भी अलर्ट किया है और जनता से भी आग्रह है कि सावधानी रखें। वर्षा की अधिकता है। बाढ़ और ऐसे स्थान जहां पानी ज्यादा है, वहां आवश्यक सावधानी रखें। उन्होंने कहा कि उम्मीद करते है यह वर्षा का दौर सुरक्षित निकलेगा।  
विज्ञापन


भोपाल में प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में छुट्टी घोषित 
भोपाल में पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने भोपाल जिले के प्रभावित क्षेत्रों में शनिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है कि शनिवार को बैरसिया और फंदा ब्लॉक के बारिश के कारण प्रभावित क्षेत्रों में प्ले स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा। हालांकि, शिक्षक और विद्यालयीन स्टाफ निर्धारित समय पर स्कूल में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed