फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Due to non-interlocking work at Palwal station, many trains including Vande Bharat will remain cancel

MP News: पलवल स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने से वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Tue, 03 Sep 2024 07:21 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 03 Sep 2024 07:21 AM IST
सार

 उत्तर रेलवे द्वारा पलवल रेलवे स्टेशन पर प्री-नॉन और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जा रहे हैं, जिसके कारण 4 सितंबर 2024 से 17 सितंबर 2024 के बीच कई ट्रेनें अस्थायी रूप से निरस्त रहेंगी। इस अवधि के दौरान भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी।  

विज्ञापन
MP News: Due to non-interlocking work at Palwal station, many trains including Vande Bharat will remain cancel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर रेलवे के हरियाणा के पलवल रेलवे स्टेशन पर रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्री-नॉन और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जा रहे हैं। इस तकनीकी कार्य के चलते भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से निरस्त किया जा रहा है। यह कार्य पलवल और न्यू पृथला (डीएफसीसी) यार्ड के बीच रेल संपर्क को सुधारने के लिए किया जा रहा है। उत्तर रेलवे द्वारा पलवल रेलवे स्टेशन पर प्री-नॉन और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जा रहे हैं, जिसके कारण 4 सितंबर 2024 से 17 सितंबर 2024 के बीच कई ट्रेनें अस्थायी रूप से निरस्त रहेंगी। इस अवधि के दौरान भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी।  
विज्ञापन


यह ट्रेनें रहेगी निरस्त 
20171 रानी कमलापति-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस- यह ट्रेन 17 सितंबर 2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
20172 निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस-यह ट्रेन 17 सितंबर 2024 को निरस्त रहेगी।
11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस- 4 से 15 सितंबर 2024 तक यह ट्रेन निरस्त रहेगी।
11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस- 6 से 17 सितंबर 2024 तक निरस्त रहेगी।
12405 भुसावल-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस- 8, 10 और 15 सितंबर 2024 को निरस्त रहेगी।
12406 निजामुद्दीन-भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस - 6, 8, 13 और 15 सितंबर 2024 को निरस्त रहेगी।
12919 डॉ. अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा मालवा एक्सप्रेस - 5 से 16 सितंबर 2024 तक निरस्त रहेगी।
12920 श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-डॉ. अंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस- 6 से 17 सितंबर 2024 तक निरस्त रहेगी।
14623 सिवनी-फिरोजपुर छावनी पातालकोट एक्सप्रेस - 5 से 16 सितंबर 2024 तक निरस्त रहेगी।
14624 फिरोजपुर छावनी-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस - 6 से 17 सितंबर 2024 तक निरस्त रहेगी।
19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस - 6, 10 और 13 सितंबर 2024 को निरस्त रहेगी।
19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस - 8, 12 और 15 सितंबर 2024 को निरस्त रहेगी।
22125 नागपुर-अमृतसर एक्सप्रेस - 7 और 14 सितंबर 2024 को निरस्त रहेगी।
22126 अमृतसर-नागपुर एक्सप्रेस - 9 और 16 सितंबर 2024 को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed