फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Due to astronomical event, today is "Zero Shadow Day" in Bhopal

MP News: आपकी परछाई छोड़ देगी आपका साथ! भोपाल में आज 'जीरो शैडो-डे', जानिए क्या है ये खगोलीय घटना

Sat, 14 Jun 2025 10:28 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 14 Jun 2025 10:28 AM IST
सार

भोपाल में आज 14 जून को खगोलीय घटना "जीरो शैडो-डे" मनाया जा रहा है, जिसमें दोपहर के समय किसी भी वस्तु की छाया दिखाई नहीं देती। नेशनल अवार्ड विजेता विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इस मौके पर विज्ञान चौपाल का आयोजन कर बच्चों को यह वैज्ञानिक घटना समझाई।

विज्ञापन
MP News: Due to astronomical event, today is "Zero Shadow Day" in Bhopal
बच्चों को समझातीं सारिका घारू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगोलीय घटना के चलते आज 14 जून को दिन राजधानी भोपाल के लिए जीरो शैडो-डे है। आज के दिन दोपहर के समय किसी भी वस्तु की छाया नहीं बनेगी। कुछ देर के लिए लगेगा कि परछाई गायब हो गई है। हालांकि ऐसा सूर्य की स्थिति के चलते होता है। छाया बनती है बस दिखाई नहीं देती। इस खगोलीय घटना की वैज्ञानिक जानकारी देने नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने विज्ञान चौपाल का आयोजन किया।  इस चौपाल में बच्चों को सारिका ने बताया कि इसे जीरो शैडो-डे कहा जाता है। इस दौरान जमीन पर किसी छड़ को खड़ा किया जाए तो दोपहर में उसकी छाया दिखाई नहीं देगी।

विज्ञापन


सारिका ने बताया कि पृथ्वी के झुकाव के साथ परिक्रमा करते रहने से सूर्य हर साल के छ: महने मकर रेखा से कर्क रेखा की जाता दिखता है। इस दौरान वह अलग-अलग तारीख को किसी खास शहर के ठीक ऊपर होता है। आज से यह बारी राजधानी भोपाल की है। सूर्य मध्यान्ह में ठीक आपके सिर के ऊपर आने की खगोलीय घटना होने जा रही है। इस स्थिति में किसी भी वस्तु की छाया उसके ठीक आधार के नीचे बनती है, जिससे लगता है कि छाया गायब हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रदेश के कई जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल में चलेगी लू, जाने कब पहुंचेगा मानसून

सारिका ने बताया कि इस वर्ष सूर्य कर्क रेखा पर 21 जून को पहुंचेगा और वापस मकर रेखा की ओर अपनी वापसी यात्रा आरंभ करेगा। इस कारण यह 28 जून को दोबारा इस ही स्थिति में होगा। मकर रेखा और कर्क रेखा के बीच स्थित स्थानों पर यह घटना साल में दो बार होती है। सारिका ने बताया कि चूंकि भोपाल उत्तर से दक्षिण की ओर फैला एक बड़े क्षेत्रफल का शहर है इसलिए औसत रूप से यह घटना 14 जून को होती है। 13 जून को यह शहर के दक्षिणी भाग में आरंभ होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed