फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Digvijay Singh's big allegation on the broken statue in Ujjain, said - now BJP has eaten money in the

MP News: उज्जैन में खंडित मूर्ति पर दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप, बोले- अब महाकाल के नाम पर भाजपा पैसे खा गई

Mon, 29 May 2023 11:32 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 29 May 2023 11:32 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि कोई ऐसी योजना नहीं है, जिसमें भाजपा ने भ्रष्टाचार न किया हो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस बिना किसी तथ्य को सामने रखे सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

विज्ञापन
MP News: Digvijay Singh's big allegation on the broken statue in Ujjain, said - now BJP has eaten money in the
दिग्विजय सिंह-शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उज्जैन महाकाल महालोक में तेज हवा और आंधी के चलते सप्तऋषि की मूर्तियां खंडित हो गई। इसे लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ कमलनाथ ने जांच दल गठित किया है तो अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है। दिग्गी ने कहा कि अब महाकाल के नाम पर भाजपा पैसे खा गई। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि कोई ऐसी योजना नहीं है, जिसमें भाजपा ने भ्रष्टाचार ना किया हो। उज्जैन के महाकुंभ में घटिया निर्माण किया और अब 750 करोड़ से बने महाकाल लोक कॉरिडोर की मूर्तियां तेज हवा से उड़ गई। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। 

विज्ञापन


गुजरात की कंपनी ने किया निर्माण 
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस विधायक महेश परमार का लोकायुक्त में जांच के लिए अनुरोध सही निकला। भगवान शिवजी की मूर्ति तेज हवा में खंडित हो गई। निर्माण किसने किया था? गुजरात की कंपनी ने। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा कि यह आपके लिए शुभ संदेश नहीं है। अब इससे बड़ा प्रमाण क्या हो सकता है? क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से स्पष्टीकरण लेंगे? मध्य प्रदेश में कोई भी योजना नहीं है, जिसमें भ्रष्टाचार न हुआ हो। अब महाकाल के नाम पर भी भाजपा पैसे खा गई। 
विज्ञापन


भ्रम फैलाने का काम कर रही है कांग्रेस 
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि ऐसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जहां तेज आंधी-तूफान में तीन लोगों की मृत्यु हुई हो, लोग घायल हुए हो, वहां कांग्रेस मध्यप्रदेश के लोगों के साथ खड़े होने के बजाय राजनीति कर रही है। बिना किसी तथ्य को सामने रखे सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस को दिया जवाब
उज्जैन में प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा- आंधी-तूफान का असर छह मूर्तियों पर हुआ है। तकनीकी कमी रही होगी। इसे हम दिखवा रहे हैं। नुकसान वाली बात नहीं है। जिस कंपनी के पास काम था, वह हफ्ते-दो हफ्ते में यह काम करेगी। सारी मूर्तियों को हम चेक करवा रहे हैं। भविष्य में ऐसी दिक्कत न हो, यह देख रहे हैं। भ्रष्टाचार वाली बात नहीं है। 50-50 साल पुराने पेड़ हिल गए। तकनीकी दिक्कत आई होगी तो उसे ठीक करेंगे। सारे ठेकेदारों को बुलवाया है। उनके साथ बैठकर बात करेंगे। कांग्रेस खुद अखंड भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। वह अपने गिरेबां में झांककर देखें। फिर कोई बात करें। इतना बड़ा परिसर। इतना बड़ा काम हुआ है। प्राकृतिक आपदा पर कोई राजनीति कर रहे हैं तो इससे घटिया विचार नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed