फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Diggi said - If you want to avoid ED, IT, CBI then consider Kailash Joshi as ideal, politics is not a

MP News: दिग्गी बोले-ED,IT,CBI से बचना है तो कैलाश जोशी को आदर्श माने, राजनीति व्यवसाय नहीं सेवा का माध्यम है

Fri, 14 Jul 2023 07:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 14 Jul 2023 07:15 PM IST
सार

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कैलाश जोशी जी उस समय के राजनेता थे, जिन्होंने साइकिल पर चलना और चना खा कर राजनीति शुरू की। वह, मृदुभाषी सरल स्वभाव हसमुख साथ में कर्तव्यनिष्ठ थे।

विज्ञापन
MP News: Diggi said - If you want to avoid ED, IT, CBI then consider Kailash Joshi as ideal, politics is not a
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के मानस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की 94वीं जन्म जयंती पर आयोजित संत स्मरण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व सीएम जोशी को भाजपा के साथ कांग्रेस ने भी याद किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि आजकल ईडी,आईटी और सीबीआई से बचना है तो कैलाश जोशी आदर्श माने। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कैलाश जोशी ने कभी किसी को एक मौका नहीं दिया। उन पर कभी कोई भ्रष्टाचार का आरोप लगा सके।  सिंह ने कहा कि मैं जब पहली बार विधायक बना, उस समय कैलाश जी मुख्यमंत्री थे। मैं उनसे पहली बार मिलने गया तो उन्होंने मुझे उतना ही सम्मान दिया, जितना वरिष्ठ व्यक्ति को देते है। आज के समय में जो भी राजनीति में आना चाहता है। किसी से सीखना है। किसी को अपना आदर्श मानना है। तो उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी को माने। क्योंकि आजकल ईडी,आईटी और सीबीआई के जमाने में वहीं एक रास्ता है, जिससे आप अपने आप को बचा पाओंगे। 
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा कि कैलाश जोशी जी उस समय के राजनेता थे, जिन्होंने साइकिल पर चलना और चना खा कर राजनीति शुरू की। वह, मृदुभाषी सरल स्वभाव हसमुख साथ में कर्तव्यनिष्ठ थे। अब हमें ऐसा किसी भी राजनीतिक दल में  देखने को नहीं मिलता है। वह पीढ़ी चली गई। पूर्व सीएम ने कहा कि अब घर से निकलने के लिए फॉर्च्यूनर चाहिए। बड़ा आलीशान मकान चाहिए। अब लखपति से करोड़पति और करोड़पति करोड़पति बने इसकी होड़ लगती है।  कैसे हम ज्यादा ज्यादा थी ठेके ले कैसे अपना व्यापार बढ़ाएं। पूर्व सीएम ने कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम है व्यवसाय का रास्ता नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि यदि कोई राजनीति में आना चाहता है तो कैलाश जोशी जो को अपना आदर्श माने। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं जब जोशी जी के घर देवास गया तो मैंने तीन कमरों का मकान देखा। उसे वह अपने परिवार के लिए छोड़ कर गए। उन्होंने कहा कि आज आप दूसरे नेताओं के घर देख लीजिए और फिर तुलना भी कर लीजिए। सिंह ने कहा कि 

राजनीति में संत होना और बने रहना कठिन है। मैं हमेशा कहता रहा हूं कि राजनीति में अभी आपको जीवित रहना है तो आप कैलाश जी से सीखो। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारे रास्ते अलग-अलग थे, लेकिन आपस में प्रतिशोध कभी नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed