{"_id":"67700a2eb99bab45ff009ac0","slug":"mp-news-defamation-notice-to-digvijay-singh-sanjay-srivastava-sent-notice-of-rs-10-crore-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दिग्विजय सिंह फिर फंसे मुसीबत में, अब इस मामले में मिला दस करोड़ का मानहानि नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दिग्विजय सिंह फिर फंसे मुसीबत में, अब इस मामले में मिला दस करोड़ का मानहानि नोटिस
Sat, 28 Dec 2024 09:47 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 28 Dec 2024 09:47 PM IST
सार
दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉफ्रेंस करके वकील संजय श्रीवास्तव और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। दिग्विजय सिंह ने सौरभ शर्मा से कनेक्शन होने का भी दावा किया था। इस आरोप के बाद श्रीवास्तव ने अपनी छवि को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाते हुए दिग्विजय सिंह को मानहानि का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को प्रदेश के पूर्व परिवहन मंत्री और वर्तमान में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के करीबी अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव की ओर से दस करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है। यह नोटिस उन आरोपों पर भेजा गया है, जिसमें दिग्विजय सिंह ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर परिवहन मंत्री रहते हुए करोड़ों की वसूली करने का आरोप लगाया था। इन्हीं आरोपों में दिग्विजय सिंह ने गोविंद सिंह के साथ संजय श्रीवास्तव का भी नाम लिया था। अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव ने स्वयं की ओर से दिग्विजय सिंह को दस करोड़ का लीगल नोटिस भेज दिया है। दरअसल दिग्विजय सिंह ने परिवहन वसूली के मामले में सौरभ शर्मा से कनेक्शन होने का भी दावा किया गया था। संजय श्रीवास्तव ने इन आरोपों के बाद छवि को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाते हुए दिग्विजय सिंह को मानहानि का नोटिस भेजा है।
गलत जानकारी फैला रहे दिग्विजय
अधिवक्ता श्रीवास्तव ने नोटिस में लिखा है कि उनका पेशेवर संबंध केवल गोविंद सिंह राजपूत से है, जो वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने उन्हें अन्य सार्वजनिक सेवकों और व्यक्तियों से जोड़कर गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की। श्रीवास्तव ने दिग्विजय सिंह से उनके बयानों को वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। नोटिस में श्रीवास्तव ने लिखा है कि अगर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह 30 दिन में माफी नहीं मांगते तो वह आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के साथ राज्यसभा में भी सिंह के खिलाफ शिकायत करेंगे।