फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Country largest ethane cracker plant set up in Madhya Pradesh 20 thousand people get employment

MP News: मध्यप्रदेश में लगेगा देश का सबसे बड़ा एथेन क्रैकर प्लांट, 20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Sat, 08 Jun 2024 10:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Jun 2024 10:17 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के इतिहास का यह सबसे बड़ा निवेश है। उद्योग विभाग के मुताबिक, यह मध्यप्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल प्रोजेक्ट इन्वेस्टमेंट है।

विज्ञापन
MP News Country largest ethane cracker plant set up in Madhya Pradesh 20 thousand people get employment
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा सीहोर जिले की आष्टा तहसील में लगाई जाने वाली देश की सबसे बड़ी एथेन क्रैकर परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और प्रदेश के औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा। परियोजना के लिए आवश्यक भूमि आवंटन की शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार शाम को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सीहोर की आष्टा तहसील में 60 हजार करोड़ के निवेश से निर्मित होने वाली यह परियोजना देश की सबसे बड़ी एथेन क्रैकर परियोजना होगी। सीएम ने बताया कि इस परियोजना में ग्रीन फील्ड पेट्रोकेमिकल परिसर भी प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत एलएलडीपीई, एचडीपीई, एमईजी और प्रोपेलीन जैसे पेट्रोकेमिकल्स का उत्पादन होगा। सीएम डॉ. यादव ने बताया कि इस परियोजना से निर्माण अवधि के दौरान 15,000 व्यक्तियों तथा संचालन अवधि के दौरान लगभग 5,600 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। परियोजना में 70 हेक्टेयर की टाउनशिप भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल के साथ पीएम के शपथ में होंगे शामिल
सीएम ने बताया कि नौ जून को पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल रहूंगा। साथ ही मंत्रिमंडल के सहयोगी, जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत सभी सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ जल्द अलग-अलग बैठकें कर राज्यों के सहयोग से पूरे किए जाने वाले प्रोजेक्ट्स को पूरा कराने का काम किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही बैठकों का दौर शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में रोपे जाएंगे साढ़े पांच करोड़ पौधे
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संवर्धन अभियान के तहत भी सरकार तेजी से कम कर रही है। प्रदेश में 16 जून गंगा दशहरा तक एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में साढ़े पांच करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। नदी, बावड़ी और कुओं के संवर्धन और निर्माण की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत नौ जून को नेमावर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11 जून को रीवा, 12 जून को जानापाव जहां पांच नदियां निकलती हैं, वहां कार्यक्रम होगा। 13 जून को नर्मदापुरम, 14 जून को सागर, 15 जून को ग्वालियर और 16 को गंगा दशहरे के दिन इसका समापन उज्जैन में होगा। भोपाल में मंत्रियों के बंगलों के लिए पौधे काटे जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा प्रोजेक्ट तो रोज बनते हैं पर उसे देख कर ही मंजूरी दी जाती है। अभी इस मामले में अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।


नर्मदा का नहीं शिप्रा का पानी ही मिलेगा लोगों को
मुख्यमंत्री ने कहा है कि शिप्रा जहां से निकलती है, वह इंदौर का छोटा गांव है। शिवराज सरकार में नदी जोड़ों अभियान के अंतर्गत जल प्रवाह बनाए रखा गया है। लोगों की मांग है कि शिप्रा में शिप्रा का पानी चाहिए। सेवरखेड़ी के पास देवास और उज्जैन के बीच एक नया स्थान चयन किया है। इसमें छह सौ करोड़ रुपये का खर्च आएगा। कान्ह नदी का पानी शिप्रा में मिलता है। कान्ह नदी इंदौर से निकलती है। इंदौर के सीवर का पानी उज्जैन में आता है। इसके बचाव के लिए 700 करोड़ का टेंडर कर कान्ह नदी के पानी को साफ करने के लिए कहा है। इसके बाद यह पानी पाइप से आएगा, लेकिन इसके बाद भी यह कोशिश होगी कि यह पानी शिप्रा में न मिले। क्योंकि साधु-संत और अन्य लोग शिप्रा के पानी का आचमन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed