{"_id":"6407168e5fa21c9be20bf6fd","slug":"mp-news-controversy-over-calling-christian-and-muslim-religious-leaders-in-holi-chal-ceremony-in-bhopal-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में होली चल समारोह में ईसाई और मुस्लिम धर्मगुरु गुरुओं को बुलाने पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में होली चल समारोह में ईसाई और मुस्लिम धर्मगुरु गुरुओं को बुलाने पर विवाद
Tue, 07 Mar 2023 04:18 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 07 Mar 2023 04:18 PM IST
सार
भोपाल हिंदू उत्सव समिति के चल समारोह पर विवाद हो गया है। संस्कृति बचाव मंच ने चल समारोह के पोस्टर में चांद सितारा और कार्यक्रम के शुभारंभ पर ईसाई और मुस्लिम धर्मगुरुओं को न्यौता देने का विरोध किया। साथ ही सड़क पर उतरक प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
हिंदू उत्सव समिति के इस पोस्टर पर विवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की तरफ से बुधवार को होली के चल समारोह में ईसाई और मुस्लिम धर्म गुरुओं को बुलाने पर विवाद हो गया है। वहीं, चल समारोह के पोस्टर में चांद सितारा और क्रॉस का चिन्ह छापने पर ही आपत्ति जताई है। इसके खिलाफ संस्कृति बचाव मंच ने हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष को चेतावनी देते हुए सड़क पर उतरकर विरोध करने की बात कही है।
होली पर हिंदू उत्सव समिति की तरफ से चल समारोह निकाला जाएगा। इसके पोस्टर समिति की तरफ से भोपाल शहर में लगाए गए है। इसमें हिंदू, सिख के अलावा मुस्लिम और ईसाई धर्म के प्रतीक चिन्ह छापे गए है। इस पर संस्कृति बचाव मंच के अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष को चेतावनी दी है। तिवारी ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाना है तो शहर काजी को होली के जुलूस में बुलाकर होली खिलाएं या किसी मुस्लिम जुलूस में भगवा झंडा लेकर चले। इस प्रकार के पोस्टर और समिति का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तिवारी ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि चल समारोह के शुभारंभ के लिए ईसाई और मुस्लिम धर्म गुरुओं को न्यौता दिया गया है। इसको भी हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
सार्वजनिक रूप से माफी मांगे
तिवारी ने कहा कि पंडित ओम मेहता जैसे लोगों ने हिंदू उत्सव समिति का गठन नवाबों के शासन में हिंदुत्व के कार्य के लिए किया और अपना जीवन सर्वस्व न्यौछावर किया। उन्होंने अध्यक्ष से कहा कि उस हिंदू समिति का संचालन आपसे नहीं हो पा रहा है तो आप तत्काल इस्तीफा दें। तिवारी ने अध्यक्ष को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा। साथ ही कहा कि ऐसा नहीं करने पर संस्कृति बचाव मंच सड़क पर उतरकर विरोध करने के लिए मजबूर होगा।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष ने दी सफाई
वहीं, इस मुद्दे पर भोपाल हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष संतोष साहू ने कहा कि होली चल समारोह के पोस्टर मुझे दिखाए और मेरी जानकारी के बगैर छापा गया है। स पोस्टर का मैं विरोध करता हूं। आप सभी को जो ठेस पहुंची है। उसके लिए सकल हिंदू समाज के लिए खेद व्यक्त करता हूं।