फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress will bring no-confidence motion against Shivraj government, handed over letter of informatio

MP News: शिवराज सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस, प्रमुख सचिव को सौंपा सूचना पत्र

Tue, 13 Dec 2022 04:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 13 Dec 2022 04:57 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह को अविश्वास प्रस्ताव लाने के संबंध में सूचना पत्र सौंपा है। शर्मा ने उम्मीद जताई कि विधानसभा 
अध्यक्ष अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार करेंगे और इस पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन
MP News: Congress will bring no-confidence motion against Shivraj government, handed over letter of informatio
विधानसभा प्रमुख सचिव एपी सिंह को सूचना पत्र सौंपते पीसी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले सरकार को घेरने की कोई भी संभावना को कांग्रेस छोड़ना नहीं चाहती। इसी वजह से उसने तय किया है कि 19 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीत सत्र में वह अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी। इस संबंध में सूचना पत्र मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की ओर से पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह को सौंपा है। इससे साफ है कि पांच दिन चलने वाला शीत सत्र इस बार हंगामेदार रहने वाला है। 

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि 19 दिसंबर से विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है। दो साल से बीजेपी ने जिस तरह सरकार चलाई है और कैबिनेट काम कर रही है, उससे साफ है कि जनता का विश्वास उस पर नहीं है। प्रदेश के किसान, मजदूर, व्यापारी और कर्मचारी वर्ग परेशान है। कांग्रेस ने तय किया है कि विधानसभा के शीत सत्र में इस सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाए। डॉ. गोविंद सिंह की तरफ से सूचना प्रमुख सचिव विधानसभा एपी सिंह को दी गई है। हमें उम्मीद है कि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस पर चर्चा के लिए राजी होंगे। 
विज्ञापन


भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों पर घेरने की तैयारी
कांग्रेस ने प्रदेश में भ्रष्टाचार समेत अन्य मुदों पर अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। इसके माध्यम से सरकार से जवाब मांगेगी। पीसी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, खाद की किल्लत से हर तबका परेशान है। कर्मचारियों की मांगों को भी सरकार नजरअंदाज क ररही है। उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर को विधायक दल की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिसे 19 दिसंबर को सदन में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सत्र के दौरान यह मुद्दे उठा सकती है कांग्रेस 
राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव को लेकर लंबे समय से तैयारी कर रही है। इसमें प्रमुखता से भ्रष्टाचार के मामले रखे जाएंगे। पोषाहार, प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड की शिक्षक व पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, कारम बांध में अनियमितता, किसानों की ऋण माफी न करके अपात्र बनाए रखने, एमपी-पीएससी की परीक्षाएं न होने, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ न दिला पाने, लोकायुक्त व आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति न देने समेत अन्य मुद्दे शामिल हैं। कांग्रेस की योजना इन मुद्दों को लेकर पुस्तिका छपवाने की भी है। इसे विधानसभा चुनाव से पहले सभी जिलों में जनता में बांटा जाएगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed