फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress again blow, 1500 workers join BJP, joining Guinness Records party will record

MP: कांग्रेस के 1500 नेता-कार्यकर्ता BJP में शामिल, यह बड़ा झटका, मिश्रा बोले- चुनाव चुनौतियों या पनौतियों से?

Thu, 21 Mar 2024 02:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 21 Mar 2024 02:32 PM IST
सार

MP Congress Leaders Join BJP: लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में मची भगदड़ खत्म ही नहीं हो रही है। गुरुवार को कांग्रेस नेताओं समेत 1500 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम तय नहीं कर पा रहे चुनाव चुनौतियों से हैं या पनौतियों से? 

विज्ञापन
MP News: Congress again blow, 1500 workers join BJP, joining Guinness Records party will record
कांग्रेस और अन्य दलों के नेता भाजपा में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

MP Congress Leaders Join BJP: मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं को पार्टी में शामिल कराकर भाजपा हर दिन विपक्षी पार्टी को झटका दे रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के रीवा, सतना, सांवेर, शहडोल, अनुपपूर और जबलपुर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियां व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर सभी नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर चुनाव प्रदेश प्रभारी, न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री तुलसी सिलावट, सतना सांसद गणेश सिंह उपस्थित थे। 
विज्ञापन


सीएम यादव बोले- ऐसा लग रहा, सामने वाले के पास कुछ बचेगा ही नहीं 
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि सामने वाले के पास कुछ बचेगा ही नहीं। भाजपा में साधारण कार्यकर्ता को मंत्री और मुख्यमंत्री पद पर पहुंचाया जाता है। आप भाजपा के परिवार में आए हो। आपके पास ऐसा मौका कभी भी आ सकता है।  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के सम्मान में तालियां बजवाई। उन्होंने कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले नेता/कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको अधिकार दिया जाता है कि आप भी अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को जोड़ सकते हो। उनको वही सम्मान दिया जाएगा, जो यहां पर आपको दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा क कांग्रेस से भाजपा में आए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। उन्होंने कहा कि भाजपा की रणनीति में सभी का विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 29 सीटे जीतकर मोदी जी का 400 पार का नारा पूरा होगा।  
विज्ञापन


मिश्रा बोले- हम तय नहीं कर पा रहे रहे चुनाव चुनौतियों से हैं या पनौतियों से   
न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अपने ही देश में राहुल गांधी जी भगदड़ का मजा लीजिए। कुछ दिन तो गुजारिए मध्य प्रदेश में। उन्होंने कहा कि अब तक 14758 बड़े नेताओं ने ज्वॉइनिंग की है। गुरुवार को करीब 1500 नेता, कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। जो केंद्रीय मंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर सहित अन्य पदों पर रहे हैं। अब तक करीब 16000 नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। मिश्रा ने कहा कि होली के बाद बूथ स्तर पर ज्वाइनिंग अभियान चलाएंगे। इसे गिनीज बुक रिकॉर्ड में शामिल कराएंगे। मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश वो देश है, जहां सबसे अधिक कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है। हम यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि चुनाव चुनौतियों से हैं या पनौतियों से हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद और पूर्व विधायक समेत यह नेता भाजपा में शामिल 
सतना से कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और जिला पंचायत सदस्य देवदत्त सोनी, रीवा से कांग्रेस के पूर्व सांसद देवराज सिंह, नागौद से पूर्व कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह, सिरमौर के पूर्व महापौर रेणु शाह, मनगवां से कांग्रेस की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बबीता साकेत, सतना से पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सुधीर सिंह तोमर, सतना की पूर्व महापौर एवं नगर निगम अध्यक्ष पुष्कर सिंह, धर्मेंद्र सिंह देउरा, सतना के जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह, सिरमौर से बीएसपी विधानसभा प्रत्याशी बी. डी पाण्डेय, चित्रकुट से बीएसपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रावेन्द्र सिंह पटवारी, अनूपपुर से बीएसपी के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित साहू, जबलपुर के पाटन से पूर्व बीएसपी विधानसभा प्रत्याशी राममनोहर तिवारी, सेवा निवृत्त आईजी राजेश पटारिया, दमोह से मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हाकमसिंह लोधी, दमोह से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विनय दुबे, सांवेर के इंदौर जिले के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बलराम पटेल, जनपद सदस्य संतोष चौधरी, पूर्व कांग्रेस प्रदेश महासचिव विकास यादव विक्की, कांग्रेस आईटी सेल मीडिया प्रभारी पीयुष दुबे, टीआई सागर सक्सेना, सेवा निवृत्त संचालक सुरक्षा विधानसभा अरविंद कुमार रघुवंशी, शहडोल जनपद सदस्य सुरेखा सक्सेना, कांग्रेस मोर्चा की जिला महामंत्री रेणुका शुक्ला, भिंड जिले के कांग्रेस जिला महामंत्री आर्शीवाद शर्मा सहित सतना, रीवा, सांवेर, शहडोल, अनुपपूर एवं जबलपुर के 1500 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed