फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Yadav said - Congress and JMM bent on making Jharkhand into Bangladesh, visited Kanke and Raipur

MP News: झारखंड में सीएम बोले- यह चुनाव इस बात के लिए है कि आपको अपने तीज त्योहार मनाने की आजादी रहेगी या नहीं

Mon, 04 Nov 2024 11:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 04 Nov 2024 11:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और झामुमो पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने घुसपैठियों को बसा कर हिंदुओं और आदिवासियों का हक  छीना। यह चुनाव अपनी संस्कृति को अपनाने की आजादी और तुष्टिकरण के बीच है। यह चुनाव भाजपा और झामुमो का नहीं बल्कि ईमानदारी और बेईमानी के बीच का चुनाव है। 

विज्ञापन
MP News: CM Yadav said - Congress and JMM bent on making Jharkhand into Bangladesh, visited Kanke and Raipur
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को झारखंड की कांके विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा एवं छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा में सामाजिक संगठनों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव इस बात के लिए है कि आपको अपने तीज त्योहार मनाने की आजादी रहेगी या नहीं? जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हुए, तो कांग्रेस के किसी नेता ने अपना मुंह नहीं खोला। किसी ने नहीं कहा कि हिंदुओं का नरसंहार बंद होना चाहिए। ये वोट के भूखे कांग्रेसी और झामुमो नेता सिर्फ तुष्टिकरण जानते हैं। ये लोग झारखंड को भी बांग्लादेश बनाने का षडयंत्र रच रहे हैं। बीते सालों में यहां हिंदुओं की आबादी में 7 प्रतिशत की कमी आई है और आदिवासियों की जनसंख्या 40-41 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत रह गई है। कहां गए ये लोग? वास्तव में कांग्रेस और झामुमो के नेता सोची समझी योजना के तहत यहां घुसपैठियों को बसा रहे हैं और ये घुसपैठिए आपके मकान, दुकान और जमीन पर कब्जा करते जा रहे हैं। ये घुसपैठिये आपका हक मार रहे हैं और आपके बच्चों के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं। ऋषि-मुनियों की भूमि कश्मीर की कांग्रेस ने वोटों की खातिर जो हालत बनाई है, वही हालत कल झारखंड की भी होगी। 
विज्ञापन


ये ईमानदारी और बेईमानी के बीच का चुनाव है 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी ने जब झारखंड राज्य बनाने की घोषणा की थी, तो उन्होंने कहा था कि झारखंड देश का नंबर-1 राज्य बनेगा। खनिज संपदा और प्राकृतिक संसाधन भरपूर हैं, लेकिन झारखंड का विकास नहीं हो सका। यहां बेईमानों की सरकार आ गई और आलमगीर जैसे लोग नोटों की गड्डियां गिन रहे हैं। लोगों के घरों से 40-40 करोड़ रुपये निकल रहे हैं। भ्रष्टाचार इतना है कि अगर काली कमाई के नोटों से ट्रेन भरों तो एक ट्रेन पूरी भर जाएगी। आप लोग अपना खून-पसीना एक करके जो कमा रहे हैं, अपने बच्चों का पेट काट-काटकर जो बचा रहे हैं, ये भ्रष्टाचारी उसे लूट लेते हैं। इसलिए ये चुनाव हेमंत सोरेन और भाजपा का नहीं है। यह कांग्रेस और भाजपा का भी चुनाव नहीं है। यह चुनाव ईमानदारी और बेईमानी के बीच है। 
विज्ञापन


सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम भगवान राम के देश में रहते हैं। रामराज की कामना हमारे संविधान में समाहित है। हमारे देवताओं ने सदा अन्याय से संघर्ष किया था और यही उन्होंने हमें भी सिखाया है। मध्यप्रदेश में 2023 में हमारी सरकार बनी और हमने तय किया कि हम जन्माष्टमी मनाएंगे। अभी हमारे सांसद, विधायक और सभी मंत्रियों ने धूमधाम से गोवर्धन पूजा की है। ये सारे काम हमारी सरकार इसलिए कर रही है कि क्योंकि हमारा निशान कमल का फूल है, जो देव संस्कृति का प्रतीक है। हम भारत माता की जय बोलते हैं, लेकिन कांग्रेस और झामुमो के लोगों को उसमें भी कष्ट होता है। आज सीमाओं पर अगर हमारे जवान जान की बाजी लगाकर खड़े रहते हैं, तो इसलिए कि कोई विदेशी देश की सीमा में घुस न जाए। लेकिन ये घुसपैठियों को बुला रहे हैं, उन्हें बसा रहे हैं। ये देश पर जान न्योछावर करने वाले जवानों की पीठ में छुरा भोंकने जैसा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed