फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM will inaugurate the country's first solar city today, carbon emissions will reduce, Rs 7 crore wil

MP News: सांची में देश की पहली सोलर सिटी का लोकार्पण, शिवराज बोले- सौर ऊर्जा के अधिकतम उपयोग की आवश्यकता

Wed, 06 Sep 2023 09:21 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Sep 2023 09:21 AM IST
सार

पर्यावरण को बचाने पर और बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे है। इसी की दिशा में यह महत्वपूर्ण प्रयास है। सांची सोलर सिटी में सालाना लगभग 13747 टन कार्बन डाई आक्साईड के उत्सर्जन में कमी आएगी।

विज्ञापन
MP News: CM will inaugurate the country's first solar city today, carbon emissions will reduce, Rs 7 crore wil
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को रायसेन जिले में विश्व धरोहर स्मारक स्थल सांची नगर को देश की पहली सोलर सिटी के रूप में लोकार्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोयले और अन्य साधनों से बिजली का उत्पादन का पर्यावरण पर दुष्प्रभाव पड़ता है। अब सांची सौर ऊर्जा के क्षेत्र में पथ-प्रदर्शन करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अक्षय ऊर्जा के अधिकतम उपयोग की आवश्यकता है। ओंकारेश्वर में भी बांध की सतह पर सोलर पैनल लगाकर 600 मेगावॉट क्षमता के संयंत्र स्थापित करने की पहल की गई है। सांची से कभी विश्व को शांति का संदेश पहुंचा था। अब सांची सौर ऊर्जा के क्षेत्र में पथ-प्रदर्शन करेगा। कार्यक्रम में नवकरणीय विभाग और आईआईटी कानपुर के मध्य सांची को नेट जीरो सिटी बनाने के करारनामे पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन


गुलगांव में पांच मेगावॉट की सौर परियोजना स्थापित होगी
सांची के पास नागौरी में तीन मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना के फलस्वरूप सांची सोलर सिटी बनी है। निकट भविष्य में गुलगांव में पांच मेगावाट की सौर परियोजना स्थापित होगी जो कृषि क्षेत्र की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगी।
विज्ञापन


यह होगा फायदा
सांची सोलर सिटी से वार्षिक 14 हजार टन से अधिक कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी। यह लगभग 2 लाख 38 हजार से अधिक पेड़ों के बराबर है। इकोफ्रेंडली सुविधाओं से पर्यावरण प्रदूषण रूकेगा। ई-व्हीकल को बढ़ावा दिया गया है। चार कमर्शियल चार्जिंग पाइंट तथा तीन ई रिक्शा चार्जिंग पाइंट स्थापित कर दिए गए हैं। बैटरी वाहनों के चलने से 9 लाख से अधिक मूल्य के डीजल की भी बचत होगी। सांची में करीब 7 हजार नागरिकों ने अपने घरों में सोलर स्टैंड लैंप, सोलर स्टडी लैंप, सोलर लालटेन का इस्तेमाल कर बिजली बचाने का संकल्प लिया है। हर घर सोलर की अवधारणा सफल हुई। लगभग 63 किलोवॉट क्षमता के सौर संयंत्र घरेलू छतों पर लगाए गए हैं। शहर के केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालयों और प्रतिष्ठानों का एनर्जी ऑडिट करवाया गया। ऊर्जा साक्षरता आभियान के अंतर्गत सांची के लोगों ने ऊर्जा बचत और ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में जागरूकता का परिचय दिया। प्रतिवर्ष संयंत्रों के उपयोग से करीब 22 लाख रुपये के बिजली के बिल कम होंगे। सौर ऊर्जा से मोबाइल फोन भी चार्ज हो रहे हैं। सांची में वार्षिक 7 करोड़ 68 लाख रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायसेन में खुलेगा मेडिकल कॉलेज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा भी की। सीएम ने कहा कि सांची में नगर पंचायत भवन बनेगा। सांची क्षेत्र के विकास के लिए दो करोड़ रुपए की विशेष राशि दी जाएगी। सलामतपुर में सीएम राइज खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने सांची में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने की भी घोषणा की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed