फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM will inaugurate Ken-Betwa Jal Kalash Yatra tomorrow, water awareness programs will be organized in

MP News: सीएम कल करेंगे केन-बेतवा जल कलश यात्रा का शुभारंभ, ग्रामों में आयोजित होंगे जल जागरूकता कार्यक्रम

Sun, 10 Mar 2024 08:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 10 Mar 2024 08:11 PM IST
सार

13 मार्च तक केन-बेतवा लिंक परियोजना तथा पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के 17 जिलों के संभावित 3614 लाभांवित गांवों में कलश यात्रा तथा जल आधारित विभिन्न कार्यक्रम होंगे।  

विज्ञापन
MP News: CM will inaugurate Ken-Betwa Jal Kalash Yatra tomorrow, water awareness programs will be organized in
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार सुबह 10 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में केन-बेतवा जल कलश यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके अंतर्गत 13 मार्च तक केन-बेतवा लिंक परियोजना तथा पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के 17 जिलों के संभावित 3614 लाभांवित गांवों में कलश यात्रा तथा जल आधारित विभिन्न कार्यक्रम होंगे।  
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव जल संसाधन डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि सभी संभावित लाभान्वित ग्रामों में मुख्य मार्गों पर कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में ग्रामवासी शामिल होंगे। यात्रा में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, किसान, महिलाएं एवं छात्र-छात्राएं भी होंगे। इन गांवों में केन-बेतवा लिंक परियोजना तथा पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के महत्व तथा जल की आवश्यकता पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक, भजन मंडली द्वारा भजन प्रस्तुति एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही इन गांवों के स्कूलों में जल पर केंद्रित चित्रकला, निबंध, खेलकूद, वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित किए जाएंगे। इन गांवों में जल पर आधारित दीवार लेखन एवं अन्य प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। इन सभी गांवों में चलित वाहनों के माध्यम से परियोजना के लाभ एवं जल के महत्व पर केंद्रित फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। कार्यक्रमों में स्व सहायता समूह, स्वयंसेवी संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed