फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM will host banquet for MP MPs tonight, discussed river linking projects with Jal Shakti Minister

MP News: MP के सांसदों को CM आज रात में देंगे भोज, जल शक्ति मंत्री से नदी जोड़ो परियोजनाओं पर की चर्चा

Wed, 26 Jun 2024 05:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 26 Jun 2024 05:41 PM IST
सार



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार रात को दिल्ली में मध्य प्रदेश के सांसदों को रात्रि भोज देंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात कर प्रदेश की दोनों नदी जोड़ो परियोजनाओं पर चर्चा की। 
 

विज्ञापन
MP News: CM will host banquet for MP MPs tonight, discussed river linking projects with Jal Shakti Minister
सीएम डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को दिल्ली प्रवास के दौरान बुधवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और राज्यमंत्री वी सोमन्ना और राज भूषण चौधरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में मंत्रियों से मुलाकात कर प्रदेश से जुड़ी दो महत्वपूर्ण और बड़ी नदी जोड़ो परियोजनाओ, प्रदेश से संबंधित सिंचाई परियोजनाओं और जल संरक्षण कार्यक्रमों पर सकारात्मक चर्चा की। को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उत्तरप्रदेश के साथ केन-बेतवा परियाजना और राजस्थान के साथ ही पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी परियोजना की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की और उनकी वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पार्टिल से दोनों परियोजनाओं को लेकर बताया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड के 10 से 15 जिलों को पेयजल और सिंचाई में लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही पानी की दरकार वाला क्षेत्र है। इसमें सरकार गंभीरता से आगे बढ़ी है। बहुत जल्द इसके नतीजे मिलने लगेंगे। 
विज्ञापन


जल्द होगा भूमिपूजन 
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनको केन-बेतवा प्रोजेक्ट के भूमिपूजन के लिए निमंत्रण दिया है। उन्होंने सैद्धांतिक स्वीकृति भी दी है। उन्होंने बताया कि आने वाले एक या दो माह में तारीख निश्चित कर भूमिपूजन कर दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि हमारा एक ओर प्रोजेक्ट जो पश्चिम मध्यप्रदेश के लिए बहुत काम का है। जिसमें राजस्थान के साथ हमारा टाइअप हुआ है। पार्वती काली सिंध चंबल परियोजना पीकेसी योजना के माध्यम से जल शक्ति मंत्रालय से प्रस्ताव है। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ 2028 के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग का अनुरोध भी किया। 
विज्ञापन


13 जिलों को मिलेगा लाभ 
उन्होंने कहा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ जुड़कर लगभग 13 जिलों को इस परियोजना से लाभ मिलेगा। उन्होंने हम कोशिश कर रहे है कि छोटे छोटे तीन चार मुद्दे है। जिसे राजस्थान सरकार के साथ मिलकर अधिकारी लेवल पर हल करेंगे। मुख्यमंत्री लेवल पर हम इसमें चार बैठक कर चुके हैं। हम कोशिश करेंगे कि यह बड़ा प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जल्द से जल्द ही लागू हो। इससे हमारे क्षेत्र के कई जिलों को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएम सांसदों को देंगे भोज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रात में मध्य प्रदेश के सांसदों को भोज देंगे। मुख्यमंत्री लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली से भोपाल आए और अब फिर दिल्ली जाएंगे। जहां रात में प्रदेश के सांसदों को रात्रि भोज देंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed