{"_id":"6583081e8c41a4870d0c1e5c","slug":"mp-news-cm-will-go-to-delhi-tomorrow-will-meet-central-leaders-and-discuss-cabinet-expansion-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम कल जाएंगे दिल्ली, केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार पर करेंगे बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम कल जाएंगे दिल्ली, केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार पर करेंगे बात
Wed, 20 Dec 2023 08:58 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 20 Dec 2023 08:58 PM IST
सार
मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के विस्तार को लेकर पेच फंस हुआ है। अब मुख्यमंत्री गुरुवार को दिल्ली जाएंगे। वहां केंद्रीय नेतृत्व के साथ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा होगी। सीएम रात्रि विश्राम दिल्ली में ही करेंगे।
विज्ञापन
डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। दिल्ली में वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। सीएम शीर्ष नेतृत्व से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे। चर्चा है कि मोहन कैबिनेट में अभी करीब 20 मंत्री बनाए जाएंगे। इसके बाद जरूरत के अनुसार मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार मोहन यादव मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों के नाम की सूची तैयार हो गई है। इसमें कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, रीति पाठक, राव उदय प्रताप सिंह जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा के सत्र का गुरुवार को अंतिम दिन है। ऐसा माना जा रहा है कि सीएम के दिल्ली से लौटने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।
बता दें, मंत्रिमंडल विस्तार क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण के साथ ही दिग्गजों की भूमिका तय करने को लेकर अटक गया है। अब सीएम के दिल्ली दौरे में इसका रास्ता साफ होने की संभावना है। यादव मंत्रिमंडल में कुछ नए और अनुभवी चेहरों को भी शामिल किया जा सकता।
विज्ञापन
सप्ताह के अंत तक विस्तार संभव
जानकारों के अनुसार सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को भोपाल लौटेंगे। इसके बाद शनिवार या रविवार तक मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है।