फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj said – spending 15 thousand crores on dear sisters

MP News: सीएम शिवराज बोले- लाडली बहनों पर 15 हजार करोड़ खर्च कर रहे

Wed, 09 Aug 2023 10:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 09 Aug 2023 10:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर में 5600 करोड़ रुपये की विद्युत परियोजना का किया भूमिपूजन। साथ ही 310 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण  किया। 

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said – spending 15 thousand crores on dear sisters
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को अनूपपुर जिले में विकास पर्व के तहत 5600 करोड़ की लागत वाली 660 मेगावॉट क्षमता की विद्युत गृह इकाई की नवीन सुपर क्रिटिकल इकाई का शिलान्यास किया। यह इकाई अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की विस्तार इकाई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अनूपपुर जिले में 310 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो के बाद लाडली बहना सम्मेलन को भी संबोधित किया। 
विज्ञापन


लाडली बहना सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 21 से 23 वर्ष आयु वर्ग की बहनों के नाम जोड़े जाने का कार्य चल रहा है। जिन पात्र बहनों के नाम छूट गए हैं उनके नाम अनिवार्य रूप से जोड़े जाएंगे। लाडली बहना योजना के लिए 15 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। पैसों की व्यवस्था में लगा हूं। जैसे ही व्यवस्था होती है, लाडली बहना की राशि एक हजार प्रतिमाह से बढ़ाकर 1250 रुपये महीना कर दी जाएगी। मुुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान बहनों ने आरती उतारी है। मैं बहनों के जीवन में अंधेरा नहीं आने दूंगा। आज बहनों ने यहां फूलों से मेरा स्वागत किया है। मैं उनके जीवन में कभी भी कांटे नहीं आने दूंगा।
विज्ञापन


कोर्ट सजा देता है और ब्याज में मैं बुलडोजर चलवा देता हूं
सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती पर अपराधियों की अब खैर नहीं है, जो भी व्यक्ति अपराध करता है, कोर्ट उसे सजा तो देता ही है। साथ ही साथ मामा ब्याज भी देता है, बुलडोजर चलवा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बहन, बेटी और मां की इज्जत सबसे ऊपर है। दुराचारियों को फांसी देने का कानून हमारी सरकार ने बनाया है।  दुराचारियों व अपराधी का मनोबल तोड़ने के लिए उसके अवैध अतिक्रमण पर मामा शिवराज बुलडोजर चलवा देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ किमी लंबा रोड शो किया
मुख्यमंत्री ने बुधवार को विकास पर्व के तहत अनूपपुर पहुंचे और रोड शो के बाद लाडली बहनाओं का संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो कर जन-दर्शन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी का अभिवादन किया है। रोड शो में आदिवासी नर्तक दल का समूह भी शामिल रहा। मुख्यमंत्री रात में अनूपपुर में ही रुकेंगे। सुबह यहां से रीवा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed