फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj performed Bhoomi Pujan of Maharana Pratap's memorial in Bhopal, 20 feet high statue will b

MP News: भोपाल में महाराणा प्रताप के स्मारक का भूमिपूजन, शिवराज का एलान- महाराजा छत्रसाल का भी स्मारक बनेगा

Thu, 28 Sep 2023 05:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 28 Sep 2023 05:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाराज छत्रसाल के समाधि स्थल महूं सहानिया में उनके जीवन पर एक भव्य स्मारक बनेगा। वहां लाइट एंड साउंड शो भी होगा। धुबेला में वर्तमान संग्रहालय का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।   
 

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj performed Bhoomi Pujan of Maharana Pratap's memorial in Bhopal, 20 feet high statue will b
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को महाराणा प्रताप स्मारक का भूमिपूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जल्द ही महाराज छत्रसाल के समाधि स्थल मऊ सहानिया में उनके जीवन पर आधारित भव्य स्मारक बनाया जाएगा। वहां लाइट एंड साउंड शो भी होगा। धुबेला में वर्तमान संग्रहालय का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।  

विज्ञापन


शिवराज ने गुरुवार को टीटी नगर स्टेडियम रोड पर महाराणा प्रताप के स्मारक का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्य के मंत्री अरविंद भदौरया, भूपेंद्र सिंह, उषा ठाकुर के साथ-साथ पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप स्मारक के स्वरूप को लेकर लघु फिल्म भी दिखाई गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज हम सभी का मन आनंद, प्रसन्नता और गर्व से भरा हुआ है। आज ऐसा लग रहा है कि जीवन सार्थक और सफल हो गया है। मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक और सफल हो गया है। हम सौभाग्यशाली है कि हम इस पल के साक्षी बन रहे हैं। महाराणा प्रताप अद्भुत वीर थे। महाराणा प्रताप का नाम लेते ही रोम-रोम पुलकित हो जाता है। वे मेवाड़ के मुकुट मणि नहीं, वे तो भारत के मुकुट मणि हैं। वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम, दृढ़ संकल्प और प्रण के लिए अमर हैं महाराणा प्रताप। जब तक सूरज, चांद रहेगा, तब तक महाराणा प्रताप जी का नाम अमर रहेगा। मुगल इनके नाम से कांपते थे। उनकी मां ने बचपन से महाराणा प्रताप को सीख दी थी कि निहत्थे पर कभी वार मत करो। पहले उसे तलवार दो, फिर पराक्रम दिखाओ। वे 72 किलो का कवच, 80 किलो का भाला और दो तलवार लेकर रण में उतरते थे। 
विज्ञापन

 
हम इतिहास बदल देंगे जो सही है वह सामने लाएंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया। हम इतिहास बदल देंगे। जो सही है, वह ही सामने लाएंगे। सरकार का काम केवल पुलिया बनाना नहीं है, आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देना और सही इतिहास पढ़ाना भी है। महाराणा प्रताप के स्मारक पर भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मिनट की लघु फिल्म में बताएंगे शौर्य 
महाराणा प्रताप के शौय को प्रस्तुत करती एक लघु फिल्म बनाई गई है। 20 मिनट की इस फिल्म में महाराणा प्रताप के शौर्य को बताया गया है। इस फिल्म को महाराणा प्रताप स्मारक पर दिखाया जाएगा। महाराणा प्रताप स्मारक की संरचना उनके जन्म स्थान कुंभलगढ़ दुर्ग से प्रेरित होकर बनाई जा रही है। महाराणा प्रताप स्मारक में मेवाड़ वंश के गौरव महाराणा हमीर सिंह, महाराणा कुम्भा,  महाराणा सांगा, मीरा बाई, महाराणा उदय सिंह, महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र को दर्शाया जाएगा। मेवाड़ वंश और महाराणा प्रताप के जीवन की घटनाओं पर कलाकर्तियों पर प्रदर्शित करते हुए प्रादर्श वीथिका का निर्माण भी किया जा रहा है।

20 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी 
महाराणा प्रताप का जीवन वन में व्यतीत हुआ है। यहां भील समुदाय के साथ उन्होंने अनूठे पल बिताए हैं, जिसे लैंडस्कैप एरिया में खुली वीथिकाओं में दर्शाया जाएगा। महाराणा प्रताप की 20 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा भी लैंडस्कैप एरिया में स्थापित होगी। 


विजय स्तंभ की रेप्लिका बनाई जाएगी
लैंड स्कैप में एक प्रमुख स्थान पर चित्तागढ़ में महाराणा कुंभा द्वारा बनाए गए विजय स्तंभ की रेप्लिका भी बनाई जाएगी। साथ ही दो हजार लोगों के बैठने की क्षमता का मंच और लाइट और साउंड शो किया जाएगा। कैफेटेरिया का निर्माण भी किया जाएगा। उनके बलिदान पर आधारित साउंड और लाइट शो भी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed