फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM said- We all have responsibility in the sacred sacrifice of democracy, every person should vote.

MP News: सीएम बोले- लोकतंत्र के पावन यज्ञ में हम सब की जवाबदारी है, हर व्यक्ति वोट डाले

Sat, 16 Mar 2024 08:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 16 Mar 2024 08:12 PM IST
सार


लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की अच्छी प्लानिंग के लिए धन्यवाद देते हुए जनता से वोट डालने की अपील की। 
 

विज्ञापन
MP News: CM said- We all have responsibility in the sacred sacrifice of democracy, every person should vote.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान को लेकर कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के चरणों की घोषणा की है, मैं चुनाव आयोग को धन्यवाद देना चाहूंगा। निर्वाचन आयोग ने अच्छे ढंग से पर्याप्त समय देते हुए, इतने बड़े देश में अलग-अलग प्रकार की भौगोलिक परिस्थितियों और अलग-अलग मौसम होने के बावजूद भी उन्होंने चुनाव की बहुत अच्छी प्लानिंग की है। सीएम ने कहा कि चुनाव आयोग के मार्गदर्शन में मुझे पूरा भरोसा है कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस लोकतंत्र के पावन यज्ञ में हम सब की जवाबदारी है, हर व्यक्ति का वोट डले। उन्होंने कहा कि मैं अपील करना चाहता हूं कि चुनाव आयोग के निर्देश पर हर व्यक्ति जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है वे और युवा, बुजुर्ग सभी अपने मताधिकार का उपयोग करें। यह यज्ञ है इसमें हम सब की आहुति होनी चाहिए, ये 21वीं शताब्दी का भारत है। जिसमें हम सब को भागीदार होना है।  
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार चुनाव आयोग के निर्देश में व्यवस्थाओं के साथ चुनाव आयोग जो चाहेगा सारी सुव्यवस्था बनाते हुए मदद करेंगे। 19 अप्रैल को मध्य प्रदेश में 6 सीटों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा के चुनाव हैं। दूसरे चरण में 7 सीटें टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल।  इसी प्रकार से तीसरा चरण 7 मई को प्रारंभ होगा। जिसमें 8 सीटें हैं, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़, भोपाल है। इसी प्रकार से चौथे चरण 13 मई को मालवा बेल्ट आएगा, जिसमें देवास, उज्जैन, इंदौर, रतलाम, धार, खरगोन, मंडला, खंडवा में वोटिंग होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed