फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM said in the Legislative Party meeting - All schemes will continue, get busy in development work of

MP News: विधायक दल की बैठक में सीएम बोले- सभी योजनाएं रहेंगी जारी, अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में जुटें

Wed, 20 Dec 2023 10:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 20 Dec 2023 10:11 PM IST
सार

भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कोई योजना बंद नहीं होगी। सभी योजनाएं जारी रहेंगी। आप अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में जुटें। 
 

विज्ञापन
MP News: CM said in the Legislative Party meeting - All schemes will continue, get busy in development work of
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के बीच भाजपा विधायल दल की बैठक बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद ने संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायकों से कहा कि प्रदेश की कोई भी योजना बंद नहीं होगी।
विज्ञापन


सीएम ने किसी भी योजना का नाम लिए बिना कहा कि सभी योजनाएं जारी रहेंगी। इसके अलावा सीएम ने कहा कि विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य विधायक व कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में सहभागिता कर वंचितों को लाभ दिलाएं। प्रदेश का एक भी व्यक्ति गरीब कल्याण की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। विकसित भारत संकल्प यात्रा से डबल इंजन सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। 
विज्ञापन


बैठक में लोकसभा की तैयारी को लेकर विधायकों को क्षेत्र में सक्रिय होने को कहा गया है। बता दें प्रदेश में 16 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 25 जनवरी तक आयोजित होगी। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में केंद्र सरकार की योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं से प्रदेश का हर पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो, इसके लिए भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं को यात्रा में सहभागिता करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed