फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM said - Complete development work on time, if there is lack in the quality of construction work, of

MP News: CM बोले- विकास कार्य समय पर पूरे करें, निर्माण की गुणवत्ता में कमी मिली तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार

Mon, 30 Dec 2024 09:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 30 Dec 2024 09:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल संभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि जन-प्रनिधियों के सभी सुझावों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को बताया कि शहडोल संभाग के प्रभारी अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई 7 जनवरी 2025 को शहडोल में बैठक लेंगे। सभी जनप्रतिनिधि अपने सुझाव-पत्र दें।

विज्ञापन
MP News: CM said - Complete development work on time, if there is lack in the quality of construction work, of
सीएम ने रीवा और शहडोल संभाग की समीक्षा बैठक ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को रीवा और शहडोल संभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण और विकास कार्य मापदंडों के अनुसार समय पर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि अगर निर्माण कार्यों में गुणवत्ता में कमी पाई गई, तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, क्योंकि अधिकारियों के कार्य का मूल्यांकन इसी से किया जाएगा। बैठक में जल संसाधन, लोक निर्माण, ऊर्जा, वन, उच्च शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन समेत विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों के सुझावों को भी अमल में लाने की बात कही और कहा कि जो कार्य जनता को तुरंत राहत देंगे, उन्हें प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने सीधी जिले के गोड सिंचाई परियोजना और सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग के उन्नयन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मैहर और मऊगंज जिलों में नवीन कलेक्ट्रेट भवन बनेंगे 
बैठक में बताया गया कि बताया कि रिडेन्सीफिकेशन योजना के अंतर्गत नवगठित मैहर एवं मऊगंज जिले में नवीन कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण किया जाएगा। मऊगंज में 3 सी टाइप के आवास गृहों का निर्माण भी पीडब्ल्यूडी (भवन विंग) द्वारा किया जाएगा। दोनों जिलों के नए कलेक्ट्रेट भवन करीब 43-43 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


चित्रकूट का अयोध्या की तर्ज पर विकास होगा 
इसके अलावा, उन्होंने चित्रकूट के विकास के लिए नगर परिषद और म.प्र. हाऊसिंग बोर्ड से प्रस्ताव की समीक्षा की और कहा कि इसे अयोध्या की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। चित्रकूट का अब अयोध्या की तर्ज पर विकास किया जाएगा। बैठक में बताया कि चित्रकूट के समग्र विकास के लिए नगर परिषद चित्रकूट द्वारा 60 करोड़ रुपये और म.प्र. हाऊसिंग बोर्ड द्वारा 88 करोड़ रुपये का विकास प्रस्ताव शासन को भेजा गया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां शारदा लोक निर्माण की कार्रवाई तेज 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैहर के विश्व प्रसिद्ध मां शारदा मंदिर के समग्र विकास के लिए यहां मां शारदा लोक का निर्माण किया जाएगा। संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व विभाग मिलकर यह काम करें, जिससे मां शारदा लोक का निर्माण जल्द से जल्द हो सके। मैहर में मां शारदा लोक के निर्माण की भी तैयारी की जा रही है, जिसके लिए पर्यटन विभाग द्वारा प्रारंभिक डिजाइन तैयार कर ली गई है।  


एसीएस सात को शहडोल में करेंगे समीक्षा
मुख्यमंत्री ने शहडोल संभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि जन-प्रनिधियों के सभी सुझावों पर कार्यवाही की जाएगी। जहां जैसी जरूरत है वहां उस श्रेणी के विकास कार्य कराए जाएंगे। व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। शहडोल संभाग के अंतर्गत सोन नदी में सेतू भी बनाया जाएगा। संभाग में जरूरी मानव संसाधन की पूर्ति की जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को बताया कि शहडोल संभाग के प्रभारी अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई 7 जनवरी 2025 को शहडोल में बैठक लेंगे। सभी जनप्रतिनिधि अपने सुझाव-पत्र दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed