फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM's Germany-UK visit brought investment of Rs 78 thousand crore in the state

MP News: सीएम की जर्मनी-ब्रिटेन यात्रा से प्रदेश में आया 78 हजार करोड़ का निवेश

Sat, 30 Nov 2024 11:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 30 Nov 2024 11:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को औद्योगिक हब बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। हम निवेश के लिए हर जगह जाएंगे और प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

विज्ञापन
MP News: CM's Germany-UK visit brought investment of Rs 78 thousand crore in the state
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की 24 नवंबर से 30 नवंबर तक छह दिवसीय यूके-जर्मनी यात्रा में 78 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। शनिवार को विदेश से लौटने के बाद सीएम ने समत्व भवन में मीडिया को बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य मध्यप्रदेश को "फ्यूचर रेडी" राज्य के रूप में प्रस्तुत करना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और उनकी ग्लोबल लीडरशिप ने हमारी यात्रा को नई ऊंचाई दी। उन्होंने कहा कि निवेश प्रस्तावों से प्रदेश में तकनीकी, औद्योगिक, और सांस्कृतिक उन्नति के द्वार खुलेंगे। सीएम ने कहा कि यूके और जर्मनी की यात्रा में निवेश के लिए फोकस सेक्टर खनिज, सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक व्हीकल (ईवी), नवकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, खाद्य प्र-संस्करण थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को औद्योगिक हब बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। हम निवेश के लिए हर जगह जाएंगे और प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
विज्ञापन


सेमीकंडक्टर और सौर ऊर्जा में 25,150 करोड़ का निवेश
मध्य प्रदेश में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर की स्थापना के लिए एसआरएएम और एसआरएएम ग्रुप द्वारा 25,000 करोड़ का निवेश प्रस्ताव दिया है। इससे सेमीकंडक्टर और साइंस टेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन


सौर ऊर्जा सेक्टर में 150 करोड़ रुपए
सौर ऊर्जा और उपकरण निर्माण में निवेश के लिए हुई चर्चा में ईजेए लिमिटेड (Ejea Limited) और आजिया लिमिटेड ने सौर ऊर्जा में क्रमशः 50 करोड़ और 100 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया। इन निवेशों से नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश की स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेयरी उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
प्रदेश में डेयरी उद्योग में उत्पादकता बढ़ाने और आधुनिक प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पोलेंड की कंपनी पीपीएच टैमर से विस्तार पर चर्चा हुई है। इसमें स्वदेशी और विदेशी कंपनियों के सहयोग से नई परियोजनाओं को प्रारंभ करने की योजनाएं बनाई गई।

आईटी सेक्टर में मिला 1100 करोड़ का प्रस्ताव
सॉफ्टवेयर और आईटी पार्क के निर्माण पर विभिन्न इंटरैक्टिव सेशन और राउंड टेबल डिस्कशन हुआ। वुडपैकर सॉफ्टवेयर से रसायन और आईटी सेक्टर में 1100 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव मिला।

मॉड्यूलर हाउसिंग प्रोजेक्ट में 1 हजार करोड़
मुख्यमंत्री ने यूके के किंग्स क्रांस अर्बन रीजुवनेशन प्रोजेक्ट का भ्रमण कर शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं को समझने और मध्य प्रदेश में इसी तरह की परियोजनाओं पर काम करने की उपयोगी जानकारी प्राप्त की। बीईएम लिमिटेड ने मॉड्यूलर हाउसिंग प्रोजेक्ट में 1 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए।

हेल्थ सेक्टर में 3,000 करोड़ का बड़ा निवेश
इंदौर में हेल्थकेयर प्लांट स्थापित होगा। यहां स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में एक आधुनिक चिकित्सा उपकरण और दवा निर्माण प्लांट की स्थापना होगी। विदेशी कंपनियों से चर्चा के बाद तत्काल भूमि आवंटन करने का निर्णय लिया गया। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुधार और रोजगार सृजन की संभावना है।

इस्पात इंटरनेशनल और इंडोरामा कंपनियों से निवेश की सहमति
राज्य के खनिज संसाधनों के प्रचार भंडार के बेहतर उपयोग के लिए औद्योगिक इकाइयों की स्थापना पर ध्यान केंद्रित किया गया। माइनिंग और मेटल इंडस्ट्रीज में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए वन-टू-वन बैठकें। इस्पात इंटरनेशनल और इंडोरामा कंपनियों से निवेश की सहमति बनी है।

संस्कृति और पर्यटन का वैश्विक प्रचार
जर्मन यात्रा में स्टटगार्ट के केबल और कनेक्शन तकनीक में विशेषज्ञता रखने वाली प्रसिद्ध कंपनी लैप ग्रुप के विशेषज्ञों के साथ भ्रमण करके उन्नत विनिर्माण और औद्योगिक स्व-चालन के क्षेत्र में निवेश के अवसरों और संभावित साझेदारी की संभावनाओं के बारे में गहन चर्चा हुई। इसमें मध्य प्रदेश के रणनीतिक लाभों और निवेशक-अनुकूल नीतियों को उजागर करते हुए निवेश संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए राउंड टेबल मीटिंग भी हुई। सीएम ने बताया कि स्टटगार्ट में स्थित प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय और मध्य प्रदेश सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू से जर्मनी और मध्य प्रदेश के मध्यम सांस्कृतिक और शैक्षणिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। इससे प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी।

लंदन और म्यूनिख में ''फ्रेंड्स ऑफ एमपी'' कार्यक्रम
जर्मनी और यूके में भारतवंशियों के साथ आत्मीय चर्चाएं हुईं। उनकी उपलब्धियों से भारतीयों को भी अवगत कराने के लिए उन्हें मध्य प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किए गए। म्यूनिख और लंदन में डायस्पोरा एं फ्रैंड्स ऑफ मध्य प्रदेश जैसे कार्यक्रमों में राज्य की संस्कृति पर्यटन और उद्योग की ताकत को प्रदर्शित किया गया। जर्मनी में फ्रेंड्स ऑफ एमपी चैप्टर की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है।

निवेश के लिए हर जगह जाने के लिए तैयार
मध्य प्रदेश सरकार का औद्योगिक और पर्यावरणीय विकास पर जोर रहा। जर्मनी में एसएफसी एनर्जी और बेरलोचर ग्रुप के साथ हरित ऊर्जा और प्लास्टिक एडिटिव्स पर समझौता किया गया। यूके में लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ किया गया। सीएम ने ब्रिटिश संसद और हाउस ऑफ लॉर्ड्स का भ्रमण किया और गांधी और अंबेडकर की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि हमारी संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों ने विदेशों में मध्यप्रदेश की छवि को सुदृढ़ किया। उन्होंने कहा कि निवेश के लिए हम हर जगह जाने को तैयार है।

दिल्ली और भोपाल एयरपोर्ट पर सीएम का स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विदेश दौरे से लौटने के बाद दिल्ली और भोपाल स्टेट हैंगर पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूके और जर्मनी की छह दिवसीय यात्रा आशा से कहीं अधिक सार्थक रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार और जर्मनी के शोधकर्ताओं के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। एमओयू से सतपुड़ा क्षेत्र में पाए गए ट्राइएसिक युग के जीवाश्मों पर संयुक्त रूप से शोध किया जा सकेगा। संग्रहालय में एक बेटी ने बताया कि यहां देख रहे डायनासोर के जीवाश्म का संबंध मध्यप्रदेश से है। उसने बताया कि दस वर्ष तक होशंगाबाद इटारसी सतपुड़ा रिजर्व के जंगलों में शोध कार्य किया है।


सरकार दूध उत्पादन बढ़ाने देगी पांच बछिया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि पर आधारित उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए हम दूध उत्पादन को प्रोत्साहित कर रहे हैं। हमारे यहां दूध उत्पादन क्षमता 9 प्रतिशत है, हम इसे 20 प्रतिशत तक ले जाना चाहते हैं। इसके साथ पशुपालन को भी बढ़ावा दे रहे हैं। इसमें हम गौपालकों को पांच बछिया देंगे, वे गाय बनने पर दो गाय अपने पास रखेंगे और तीन गाय हम खरीदेंगे। इसके विक्रय और दूध उत्पादन से होने वाली आय से उनकी आमदनी में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed