फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM planted saplings with youth in Shyamala Hills Smart Garden

MP News: मतदान के दूसरे दिन फिर शुरू हुआ सीएम शिवराज का पौधरोपण अभियान, युवाओं के साथ रोपा पौधा

Sat, 18 Nov 2023 07:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 18 Nov 2023 07:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लंबे समय से पौधरोपण अभियान चला रहे हैं। वे प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं। शनिवार को भी उन्होंने पौधरोपण किया। चुनाव में सक्रिय होने के चलते बीते कुछ दिनों से वे समूचे प्रदेश में घूम रहे थे।

विज्ञापन
MP News: CM planted saplings with youth in Shyamala Hills Smart Garden
युवाओं के साथ पौधरोपण करते सीएम शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में व्यस्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पौधरोपण अभियान एक बार फिर नजर आया। मतदान के दूसरे दिन शनिवार को उन्होंने युवाओं के साथ पोधरोपण किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में करीब 125 युवाओं के साथ पौधे लगाए। युवाओं ने मुख्यमंत्री चौहान के साथ समूह छाया चित्र भी खिंचवाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री चौहान के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों और सूचना प्रौद्योगिकी के कार्य से जुड़े युवाओं ने पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने युवाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सीएम ने नीम, आम, बरगद आदि के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन


अभियान को हो चुके दो साल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस पौधरोपण अभियान को दो साल से अधिक का समय हो चुका है। अपने इस अभियान के दौरान उन्होंने न सिर्फ अपने निवास, भोपाल ले स्मार्ट सिटी पार्क में पौधे लगाए, बल्कि प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भी पौधे लगाए हैं। इसके साथ ही प्रदेश से बाहर जाने पर भी सीएम ने अपने इस अभियान में कभी ब्रेक नहीं लिया। उन्होंने दूसरे राज्यों में प्रवास होने पर भी वहां पौधरोपण जारी रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed