{"_id":"6a78139ce667ab1fe2045f59","slug":"mp-news-cm-mohan-yadav-flags-off-the-tiranga-yatra-urges-people-to-pledge-to-serve-the-nation-throughout-the-2026-08-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तिरंगा यात्रा का शुभारंभ: बारिश में बुलेट पर निकले सीएम, बच्चों से बोले- भीग जाओगे; बच्चे बोले-बारिश पसंद है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ: बारिश में बुलेट पर निकले सीएम, बच्चों से बोले- भीग जाओगे; बच्चे बोले-बारिश पसंद है
Sun, 09 Aug 2026 11:14 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल

Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:14 AM IST
सार
भोपाल में रविवार को बारिश के बीच सैकड़ों युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने टीटी नगर से यात्रा का शुभारंभ किया और युवाओं से आजीवन देश की सेवा करने का संकल्प लेने की अपील की।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश में 'हर घर तिरंगा' अभियान के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रविवार को अलग अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अपने निवास पर तिरंगा फहराया। इसके बाद वे बुलेट पर सवार होकर तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए टीटी नगर स्टेडियम के लिए रवाना हुए। बारिश के बावजूद उन्होंने यात्रा जारी रखी और रास्ते में बच्चों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री के निवास से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। उनके साथ सुरक्षा में तैनात जवान और निवास का स्टाफ भी मौजूद था। टीटी नगर पहुंचने के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री ने छात्रों, युवाओं और नागरिकों को संबोधित कर देशसेवा और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान किया।
सीएम यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेवाल और अन्य मंत्री, विधायक और नेतागण
- फोटो : अमर उजाला
बारिश में भी कम नहीं हुआ युवाओं का उत्साह
टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। बारिश के बावजूद युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए और राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

सीएम बाइक पर तिरंगा लेकर निकले
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों को देखकर रुके मुख्यमंत्री
'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत प्रदेशभर में लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना के साथ भागीदारी करने की अपील की जा रही है। तिरंगा यात्रा के दौरान रास्ते में बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री रुके और उनसे बातचीत की। उन्होंने बच्चों से कहा कि बच्चों, बारिश हो रही है, आप सब भीग जाओगे। इस पर बच्चों ने उत्साह के साथ जवाब दिया कि “हमें बारिश में भीगना पसंद है। बच्चों का उत्साह देखकर मुख्यमंत्री उनके साथ कुछ दूर पैदल भी चले और उन्हें तिरंगा भेंट किया।
ये भी पढ़ें- MP News: 400 साल पुराना जल मॉडल फिर होगा जिंदा, बुरहानपुर में कुंडी भंडारा की वैज्ञानिक मैपिंग

मुख्यमंत्री यादव बाइक पर तिरंगा यात्रा शुभारंभ करने पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी हमें शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली है। हमें उनका स्मरण करते हुए अपने उत्तरदायित्व का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना के साथ आगे बढ़े और हमेशा स्वतंत्र एवं सशक्त बना रहे, यही हमारी कामना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभर में युवा, बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं देशसेवा का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वे आजीवन देश की सेवा और राष्ट्रहित के लिए काम करने का संकल्प लें।
ये भी पढ़ें- MP News: एम्स भोपाल के नए कार्यकारी निदेशक बने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल
मुख्यमंत्री निवास पर भी फहराया तिरंगा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर तिरंगा फहराकर 'हर घर तिरंगा' अभियान की भी शुरुआत की। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना के साथ भागीदारी करने की अपील की।