फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Mohan to inaugurate Godrej's new unit in Malanpur, Bhind; over 2,250 job opportunities.

MP News: भिंड के मालनपुर में गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन, 2250 से ज्यादा रोजगार के अवसर

Tue, 25 Aug 2026 05:16 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 25 Aug 2026 05:16 PM IST
सार

भिंड के मालनपुर में गोदरेज की नई विनिर्माण यूनिट शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 अगस्त को इसका शुभारंभ करेंगे। 450 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश वाली इस यूनिट से 2,250 से अधिक रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है।

विज्ञापन
MP News: CM Mohan to inaugurate Godrej's new unit in Malanpur, Bhind; over 2,250 job opportunities.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में निवेश और रोजगार के लिहाज से बड़ा विस्तार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की चौथी नई यूनिट का शुभारंभ करेंगे। कंपनी ने इस विस्तार पर 450 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। नई सुविधाएं शुरू होने के बाद क्षेत्र में 2,250 से ज्यादा लोगों के लिए रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र भी वितरित करेंगे। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने के साथ मालनपुर में औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मोहन कैबिनेट के फैसले: सिवनी-बालाघाट फोरलेन को मंजूरी, शाह मामले में अभियोजन स्वीकृति नहीं देगी सरकार!
विज्ञापन


उत्पादन में बड़ा इजाफा होगा
विस्तार के अंतर्गत 10 मीट्रिक टन प्रति घंटे क्षमता वाला निरंतर सैपोनिफिकेशन संयंत्र और प्रति मिनट 217 बंडल की क्षमता वाली स्वचालित पैकेजिंग प्रणाली स्थापित की जा रही है। यहां लगातार साबुन उत्पादन के लिए 10 मीट्रिक टन प्रति घंटे की क्षमता वाला प्लांट और तेज रफ्तार ऑटोमेटिक पैकेजिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक नई व्यवस्था से हर साल करीब 42 करोड़ हेयर कलर सैशे, 14 करोड़ मच्छररोधी उत्पाद और 10 करोड़ एयर फ्रेशनर सैशे बनाने की क्षमता विकसित होगी। हेयर क्रीम का उत्पादन भी बढ़ेगा और इसकी सालाना क्षमता करीब 7,300 मीट्रिक टन होगी। उत्पादन बढ़ने से भिंड और आसपास के जिलों के युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। औद्योगिक विस्तार का असर राज्य के राजस्व पर भी पड़ेगा। अनुमान है कि उत्पादन बढ़ने के बाद मध्यप्रदेश को हर साल करीब 185 करोड़ रुपये अतिरिक्त जीएसटी राजस्व मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  विजय शाह पर आज कैबिनेट का फैसला: अभियोजन मंजूरी पर मंथन, 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

1991 से मालनपुर में है कंपनी
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की मालनपुर इकाई वर्ष 1991 से संचालित है। करीब 65 एकड़ में फैले इस संयंत्र में अब तक लगभग 850 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। यहां साबुन, हेयर कलर और घरेलू कीटनाशक जैसे उत्पाद तैयार किए जाते हैं।  कंपनी ने नए विस्तार के साथ पर्यावरण को लेकर भी इंतजाम किए हैं। संयंत्र में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज व्यवस्था के साथ 204 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने की योजना है।

एशिया की बड़ी साबुन इकाइयों में शामिल होने की तैयारी
वर्तमान में मालनपुर संयंत्र में हर साल करीब 1.50 लाख मीट्रिक टन साबुन नूडल्स और 70 हजार मीट्रिक टन तैयार टॉयलेट साबुन बनाने की क्षमता है। विस्तार के बाद यह क्षमता क्रमशः 2 लाख मीट्रिक टन और 1.20 लाख मीट्रिक टन हो जाएगी। इस तरह संयंत्र की कुल उत्पादन क्षमता करीब 3.20 लाख मीट्रिक टन सालाना पहुंच जाएगी। कंपनी के इस विस्तार से मालनपुर की पहचान बड़े एकीकृत साबुन उत्पादन केंद्र के रूप में और मजबूत होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed