फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav will perform Bhoomi Pujan and inauguration of 27 units in Ujjain today

MP: उज्जैन में 27 इकाइयों का भूमि-पूजन और लोकार्पण आज, 1127 करोड़ का निवेश, 4700 लोगों को मिलेगा रोजगार

Tue, 25 Mar 2025 08:31 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Tue, 25 Mar 2025 08:31 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उज्जैन में 27 इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसमें 1127 करोड़ रूपये का निवेश आएगा और युवाओं के लिए 4700 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav will perform Bhoomi Pujan and inauguration of 27 units in Ujjain today
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंगलवार 25 मार्च को जन्मदिन है। इस दिन सीएम उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी, ताजपुर औद्योगिक क्षेत्र और मेडिकल डिवाइसेस पार्क में 27 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। वह उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में 28.1 करोड़ रुपये की लागत से बने सामान्य अपशिष्ट उपचार केंद्र (सीईटीपी) का लोकार्पण भी करेंगे। इन इकाइयों में 1127 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे 4700 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इस निवेश से उज्जैन औद्योगिकीकरण का नया केंद्र बनेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और अधिक गति मिलेगी। औद्योगिक विस्तार में विक्रम उद्योगपुरी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यहां मेसर्स सिग्निफाईआरबीटी कॉन्सेप्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 100 करोड़ रु. का निवेश किया जाएगा, जिससे 250 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स रेलसस प्राइवेट लिमिटेड 97 करोड़ रु. का निवेश करेगी, जिससे 180 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स इस्कॉन बालाजी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 92.74 करोड़ रू.का निवेश किया जायेगा। जिससे 383 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। मेसर्स पायोनियर इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज द्वारा 51करोड़ रु. का निवेश किया जाएगा, जिससे 900 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


मेसर्स प्रेन मोटर्स (भारत) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 50 करोड़ रु. का निवेश किया जाएगा, जिससे 150 लोगों को रोजगार मिलेगा।मे.श्रीपति मॉलिक्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 50करोड़ रु. का निवेश किया जाएगा, जिससे 150लोगों को रोजगार मिलेगा। मे.कैडीटॉय कॉरपोरेट प्राइवेट लिमिटेड 30 करोड़ रु. का निवेश करेगी, जिससे 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। में. एएम वुड टॉयज प्राइवेट लिमिटेड 26 करोड़ रु. का निवेश करेगी, जिससे 100 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


ताजपुर औद्योगिक क्षेत्र: विविध क्षेत्रों में औद्योगिक विस्तार
ताजपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी कई नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। मेसर्स विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज द्वारा 0.55 करोड़ रु. का निवेश किया जाएगा, जिससे 6 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स एस.एस. इलेक्ट्रिकल्स 2 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे, जिससे 25 लोगों को रोजगार मिलेगा।मेसर्स जेएसके फूड्स द्वारा 1.6करोड़ रू. का निवेश किया जायेगा जिससे 50 लोगों को रोजगार मिलेगा मेसर्स महालक्ष्मी एंटरप्राइजेज 0.5 करोड़ रु. का निवेश करेंगे, जिससे 9 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही कान्ता इंडस्ट्रीज 1.3 करोड़ रू. का निवेश करेगी, इससे 6 लोगों को रोजगार मिलेगा और विश्वा इंडस्ट्रीज 1.3 करोड़ रु. का निवेश करेगी, इससे 6 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स शिव शक्ति एग्रो द्वारा 1 करोड़ रुपये निवेश किया जायेगा, इससे 8 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स स्वाति एंटरप्राइजेज 0.8 करोड़ रु. का निवेश करेंगे, इससे 10 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स भदावर सीड्स एंड फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड 1.12 करोड़ रुपये का निवेश करेगे, इससे 25 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स महाकाल इंडस्ट्रीज 0.5 करोड़ रुपए का निवेश करेगी, इससे 5 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल डिवाइसेस पार्क: स्वास्थ्य क्षेत्र में औद्योगिक निवेश
स्वास्थ्य उपकरण निर्माण के क्षेत्र में मेडिकल डिवाइसेस पार्क उज्जैन को नई पहचान देगा। मेसर्स युवीटेल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 2 करोड़ रु. का निवेश किया जाएगा, जिससे 30 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स बंसी सर्जिकल सॉल्यूशंस 1.47करोड़ रु. का निवेश करेगी, जिससे 27 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स अमूल्यम ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड 6.7 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, इससे 132 लोगों को रोजगार मिलेगा।


स्वच्छ और सतत औद्योगिकीकरण की ओर एक और कदम
उद्योगों के विस्तार के साथ पर्यावरण-संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28.1 करोड़ रुपये की लागत से बने सामान्य अपशिष्ट उपचार केंद्र (सीईटीपी) का लोकार्पण भी करेंगे। यह केंद्र औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिससे उज्जैन औद्योगिक क्षेत्र को एक सतत और स्वच्छ औद्योगिक मॉडल के रूप में विकसित किया जा सकेगा। विक्रम उद्योग पुरी देश के 12 सबसे स्वच्छ उद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed