फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Mohan Yadav to Lay Foundation of 582 Crore Amrit 2.0 Project, 30,000 New Water Connections Planned

अमृत 2.0 का शुभारंभ:अक्टूबर तक आरंभ होगी मेट्रो, CM बोले-मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में आकार ले रहा है भोपाल

Thu, 21 Aug 2025 06:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 21 Aug 2025 06:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल नगर निगम के विकास कार्यों का भूमिपूजन करने के कार्यक्रम में कहा कि भोपाल मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में आकार ले रहा है। उन्होंने कहा कि भोपाल में अक्टूबर 2025 से मेट्रो ट्रेन का कमर्शियल रन शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
MP News: CM Mohan Yadav to Lay Foundation of 582 Crore Amrit 2.0 Project, 30,000 New Water Connections Planned
भोपाल नगर निगम के कार्यक्रम में सीएम ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में भोपाल नगर निगम के निर्माण कार्यों के भूमिपूजन, नियुक्ति-पत्र वितरण और सफाई मित्रों के सम्मान समारोह में शमिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निगम के 582 करोड़ 32 लाख रूपए लागत के जलापूर्ति संबंधी कार्यों और 16 करोड़ 76 लाख रूपए के 50 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और वितरित किए नियुक्ति-पत्र दिए और सफाई मित्रों का सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल को राज्य सरकार मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसका लाभ भोपाल के आसपास के जिलों को भी मिलेगा। भोपाल और आसपास के क्षेत्रों के आवागमन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वेस्टर्न बायपास भी विकसित किया जा रहा है। अक्टूबर 2025 तक भोपाल में मेट्रो ट्रेन का संचालन भी आरंभ होगा। भोपाल के बड़े तालाब में कश्मीर की डल झील के समान शिकारो का संचालन भी पर्यटन विकास निगम के सहयोग से किया जाएगा। भोपाल में नगर निगम के माध्यम से प्रमुख मार्गों पर भव्य द्वार बनाए जा रहे हैं। साथ ही नगर में विशाल कन्वेंशन सेंटर का निर्माण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नगरपालिका निगम भोपाल द्वारा निर्माण कार्यों के भूमिपूजन, नियुक्ति-पत्र वितरण और सफाई मित्रों के सम्मान के लिए कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: भाजपा और सरकार के भावी कार्यक्रमों को लेकर हुई अनौपचारिक बैठक, संगठनात्मक नियुक्तियों पर भी चर्चा
विज्ञापन


30 हजार घरों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी 
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में अमृत 2.0 परियोजना के अंतर्गत रुपए 582.32 करोड़ की लागत से विभिन्न जलापूर्ति संबंधी कार्यों और 16 करोड़ 76 लाख रूपए लागत से विभिन्न वार्डों में होने वाले 50 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। सीएम ने कहा कि अमृत 2.0 परियोजना में भोपाल शहर के 30 हजार घरों तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। मोदी सरकार नगरीय विकास के साथ नागरिकों के लिए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी तीव्र गति से हो रहा है। इससे आम आदमी का जीवन सरल और सुगम होगा। प्रदेश में 295 नगरों में विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि भारत में नगरीय व्यवस्था प्राचीनकाल से ही व्यवस्थित और समृद्ध रही है। हड़प्पा और मोहनजोदाड़ो इसके उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र हो या राज्य, जब कोई भी योजना लागू होती है तो सबसे पहली भूमिका निकायों की होती है। भोपालवासियों ने ऐतिहासिक रूप से अपने जीवंत लोकतांत्रिक संस्कारों का परिचय दिया है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भोपाल में आरंभ हुआ विलीनीकरण आंदोलन इसका उदाहरण है। देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं की सक्रियता और भारतीय सेना द्वारा देशवासियों को दिए गए सुरक्षा के अहसास से हमारी अर्थव्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में विकास की गति तेज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए क्षेत्रों तक पहुंचेगा पेयजल
 बता दें रातीबड़, नीलबड़, मलिपुर, हथाईखेड़ा, बागली, डेनिश हिल्स, गुराड़ी घाट, लहरपुर और अरविंद विहार जैसी नई बस्तियों तक भी पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।  वर्तमान में भोपाल की आबादी करीब 25 लाख है और शहर को रोजाना 440 एमएलडी पानी मिल रहा है। अनुमान है कि वर्ष 2040 तक मांग बढ़कर 575 एमएलडी तक पहुंच जाएगी। ऐसे में यह परियोजना आने वाले 15 वर्षों तक जल संकट से बचाव में अहम भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें- MP News: कटनी में 23 अगस्त को होगा खनिज कॉन्क्लेव, खनिज नीलामी में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी

31 लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र 
भोपाल महापौर मालती राय ने कहा कि भोपाल नगर निगम द्वारा अमृत परियोजना 2.0 योजना के अंतर्गत भविष्य की दृष्टि से पेयजल के लिए 4 फिल्टर प्लांट और 4 इंटेकवेल बनाए जाएंगे। साथ ही 36 उच्चस्तरीय टंकियों से 700 किमी लंबी पाइपलाइन से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। भोपाल नगर निगम के 31 कर्मचारियों की असमय मृत्यु के बाद उनके परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति के पत्र वितरित किए जा रहे हैं। सीधी भर्ती से चयनित 24 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। सफाई मित्रों के सहयोग के कारण ही भोपाल को स्वच्छता सर्वेक्षण में उपलब्धि प्राप्त हुई है। इस सफलता के लिए सफाई मित्रों का सम्मान हम सबका दायित्व है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed