{"_id":"666851fc3c058faaf109c402","slug":"mp-news-cm-dr-yadav-said-the-broken-statues-in-ujjain-will-be-made-of-solid-stone-with-the-help-of-local-a-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: महाकाल लोक से सबक, CM का फैसला-प्रदेश में अब ठोस पत्थर की प्रतिमाएं ही लगेंगी, स्थानीय कलाकार बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: महाकाल लोक से सबक, CM का फैसला-प्रदेश में अब ठोस पत्थर की प्रतिमाएं ही लगेंगी, स्थानीय कलाकार बनाएंगे
Tue, 11 Jun 2024 07:45 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 11 Jun 2024 07:45 PM IST
सार
राज्य सरकार ने उज्जैन के महाकाल लोक की प्रतिमाएं आंधी में खंडित होने से बड़ा सबक लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फैसला किया है कि प्रदेश में अब ठोस पत्थर की प्रतिमाएं ही लगवाई जाएंगी। ये प्रतिमाएं किसी के ऑर्डर से नहीं मंगवाई जाएंगी, बल्कि इन्हें स्थानीय कलाकारों की मदद से बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकार के 180 दिनों के काम का लेखा जोखा मीडिया के सामने रखा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में सरकार की उपब्धियों, निर्णय और योजना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सरकार के एक बड़े निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन में प्रतिमाएं खंडित होने के बाद सरकार ने अब ठोस पत्थर से ही प्रतिमाएं बनवाने का फैसला किया है। ये प्रतिमाएं किसी के ऑर्डर पर नहीं मंगवाई जाएंगी। बल्कि प्रदेश के स्थानीय कलाकारों की मदद से तैयार कराई जाएंगी।
बता दें, पिछले वर्ष मई में उज्जैन में चली आंधी में महाकाल लोक में लगी सप्तर्षियों की और अन्य प्रतिमाएं खंडित हो गई थीं। ये प्रतिमाएं प्लास्टर आफ पेरिस और प्लॉस्टिक की बनीं थी। इसे लेकर महाकाल लोक के निर्माण में घोटाले को लेकर कांग्रेस ने तत्कालीन शिवराज सरकार को जमकर घेरा था। बवाल मचने के बाद इन्हें बनाने वाली गुजरात की उसी कंपनी ने इन प्रतिमाओं को नए सिरे से लगाया था।
456 में से 41 संकल्प पूरे : सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में 456 संकल्प लिए। जिसमें से 41 संकल्प पूरे हो गए। वहीं, 218 संकल्प पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पिछले तीन महीने आचार संहिता में चले गए। सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में ऐसी कोई घटना नहीं हुई, जिससे लोकतंत्र प्रभावित हुआ हो। केंद्र सरकार में प्रदेश को छह मंत्री पद मिले हैं।
विज्ञापन
लाडली लक्ष्मी समेत कोई योजना बंद नहीं होगी
सीएम डॉ. मोहन यादव ने फिर कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना समेत प्रदेश की कोई योजना बंद नहीं होगी। पूर्व सरकार व मौजूदा सरकार की सभी योजनाएं यथावत जारी रहेंगी।
अगस्त से मंत्रियों को मिलेंगे प्रभार
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्त से मंत्रियों के बंगला निर्माण में पेड़ों की कटाई को लेकर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कोई ना कोई समाधान निकल जाएगा। कम से कम पेड़ काटे और शिफ्टिंग करने के निर्देश दिए है। सीएम ने मंत्रियों को जिलों के प्रभार मिलने को लेकर कहा कि 15 अगस्त से पहले मंत्रियों को प्रभार बांट दिए जाएंगे। प्रभार वाले जिलों में मंत्री झंडा फहराएंगे।
केन बेतवा लिंक योजना से नदी जोड़ो अभियान शुरू
सीएम ने कहा कि प्रदेश में केन बेतवा लिंक योजना से नदी जोड़ो अभियान शुरू हुआ है। छह माह में काली सिंध योजना का उलझा मसला भी सुलझा है। गांधी सागर के मामले में भी समाधान निकलेगा। गांधी सागर में प्रदेश की जमीन अधिक गई और पानी कम मिला था।
जबलपुर, ग्वालियर ,रीवा में भी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव
सीएम ने कहा कि उज्जैन की तर्ज पर जबलपुर, ग्वालियर, रीवा में भी रीजनल इंडस्टी कांक्लेव आयोजित होंगे। उन्होंने जीएसटी कलेक्शन को लेकर जानकारी दी कि पिछले साल की तुलना में जीएसटी कलेक्शन 26 प्रतिशत अधिक हुआ है। सीएम ने कहा कि छह माह में प्रदेश को 19091 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 80 लाख किसानों के खाते में 1 हजार 800 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर की हुई। वहीं, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 118 करोड़ की राशि दी गई। साथ ही सीएम ने जानकारी दी कि 11 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं।
लोगों ने लाउडस्पीकर खुद आगे आकर हटाए
प्रदेश में लाउडस्पीकर की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अच्छे परिणाम सामने आए है। जागरूक जनता ने धार्मिक स्थलों से स्वयं आगे आकर लाउडस्पीकर हटाए। लॉ एंड ऑर्ड को लेकर सरकार भी सचेत रही। उन्होंने कहा कि जहां घटना हुई, वहां सरकार ने कार्रवाई की। सीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी कॉलेजों को अपनी बसें चलाने को कहा गया है।