फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said- speed up recruitment for vacant posts, do regular review

MP News: प्रदेश में रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती, सीएम ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

Fri, 11 Jul 2025 08:05 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 11 Jul 2025 08:05 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी विभागों में खाली पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि समय पर नियुक्तियों से विभागों का काम बेहतर होता है और जनता को भी अच्छी सेवाएं मिलती हैं। गुरुवार को समत्व भवन में हुई एक अहम बैठक में उन्होंने अधिकारियों से भर्तियों की स्थिति की जानकारी ली और स्पष्ट कहा कि यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा किया जाए।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said- speed up recruitment for vacant posts, do regular review
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि शासकीय विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों की निरंतरता से विभागों के कार्यों में गति आती है और सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।  पदोन्नति प्रक्रियाओं के सुचारू संचालन से भी नियुक्तियों में तेजी आई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को समत्व भवन में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों में भर्ती की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नियुक्तियों की कार्यवाही की मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव स्तर पर निरंतर समीक्षा की जाए। इसके साथ ही विभागों से पालन प्रतिवेदन भी समय पर प्राप्त किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस कार्य को समन्वय के साथ सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग संजय कुमार शुक्ल ने लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन मंडल सहित अन्य माध्यमों से चल रही भर्तियों की स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed