फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said- No farmer should be deprived of slot booking, everyone's wheat should be procured

MP News:  सीएम डॉ. यादव बोले- कोई भी किसान स्लॉट बुकिंग से वंचित न रहे, सभी का गेंहू उपार्जित किया जाए

Tue, 06 May 2025 08:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 06 May 2025 08:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेहूं उपार्जन की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी किसान स्लॉट बुकिंग से वंचित न रहे और हर पंजीकृत किसान का गेहूं समय पर खरीदा जाए

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said- No farmer should be deprived of slot booking, everyone's wheat should be procured
मुख्यमंत्री ने की गेहूं उपार्जन की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रबी सीजन में चल रहे गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी किसान स्लॉट बुकिंग से वंचित न रहे और जिन किसानों ने बुकिंग कर ली है, उनका गेहूं हर हाल में उपार्जित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए और उपार्जन केंद्रों पर किसी भी तरह की अनियमितता को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 8.87 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों से 76.60 लाख मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। इन किसानों को 5 मई तक 16,472 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। डॉ. यादव ने कहा कि "हम इस वर्ष 81 लाख मैट्रिक टन गेहूं उपार्जन के लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ रहे हैं। यह प्रदेश के किसानों की मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है, जिस पर पूरे मध्यप्रदेश को गर्व है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में आयोजित इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025-26 में 34.93 लाख एकड़ रकबे में गेहूं की बुआई की गई, जिसके लिए 15.44 लाख किसानों ने पंजीयन कराया। प्रदेशभर में 3,620 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिन किसानों की स्लॉट बुकिंग अभी शेष है, उनके लिए पोर्टल पर अतिरिक्त सुविधा प्रदान की गई है। इन किसानों से गेहूं का उपार्जन 9 मई तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed