{"_id":"680a5619b7a588be0b0c5763","slug":"mp-news-cm-dr-yadav-said-it-conclave-in-indore-on-27th-april-and-agriculture-conclave-in-mandsaur-on-3rd-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- 27 अप्रैल को इंदौर में आईटी और तीन मई को मंदसौर में एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- 27 अप्रैल को इंदौर में आईटी और तीन मई को मंदसौर में एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव
Fri, 25 Apr 2025 07:09 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 25 Apr 2025 07:09 AM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर और किसानों को समृद्ध बनाने के लिए बहुआयामी प्रयास कर रही है। इसी क्रम में 27 अप्रैल को इंदौर में आईटी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और 3 मई को मंदसौर में एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं की आत्मनिर्भरता और रोजगार के लिए राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है। उद्योगों में निवेश प्रोत्साहन के लिए आगामी 27 अप्रैल को इंदौर में आईटी इंडस्ट्री-कॉन्क्लेव और 3 मई को एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव मंदसौर में आयोजित की जा रही है। मालवांचल सहित प्रदेश में कृषि और किसानों की समृद्धि के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। उन्नत फसलों और पशुपालन से किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
राज्य सरकार किसानों को सोलर पंप प्रदान कर बिजली के बिल से बोझ से उन्हें मुक्त करने के लिए भी कार्य कर रही है। किसान खेती की नई तकनीक की जानकारी प्राप्त करें और नवाचारों से प्रेरणा लें, इस उद्देश्य से कृषि पर केंद्रित कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश का किसान संपन्न होगा तो प्रदेश और देश भी समृद्ध होगा। राज्य सरकार युवा, महिला और किसान के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन