{"_id":"66d66f4dc7438bcaec0d0068","slug":"mp-news-cm-dr-yadav-is-strict-on-the-murder-of-tribal-farmer-in-singrauli-said-there-is-rule-of-law-in-th-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सिंगरौली में आदिवासी किसान की हत्या पर सीएम डॉ. यादव सख्त, बोले- प्रदेश में कानून का राज हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सिंगरौली में आदिवासी किसान की हत्या पर सीएम डॉ. यादव सख्त, बोले- प्रदेश में कानून का राज हैं
Tue, 03 Sep 2024 07:58 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:58 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में आदिवासी किसान की हत्या पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली जिले में आदिवासी किसान की हत्या के मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “सिंगरौली जिले के एक गांव में आदिवासी किसान की ट्रैक्टर से हत्या की घटना बेहद दुःखद और गंभीर है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। मैंने जिला प्रशासन को तुरंत जांच के आदेश दिए थे और आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश में कानून का राज है और इस तरह के अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।”
बता दें सिंगरौली जिले में एक आदिवासी किसान को उसकी ही जमीन से अवैध रेत का परिवहन रोकने पर रेत माफिया द्वारा ट्रैक्टर से कुचल कर मार दिया गया। इस जघन्य वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
बता दें सिंगरौली जिले में एक आदिवासी किसान को उसकी ही जमीन से अवैध रेत का परिवहन रोकने पर रेत माफिया द्वारा ट्रैक्टर से कुचल कर मार दिया गया। इस जघन्य वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
