फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav will go to Davos on the invitation of the World Economic Forum, will discuss inves

MP News: विश्व आर्थिक मंच के आमंत्रण पर दावोस जाएंगे सीएम डॉ. मोहन यादव, निवेश और विकास पर करेंगे चर्चा

Sun, 14 Dec 2025 04:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 14 Dec 2025 04:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विश्व आर्थिक मंच के आमंत्रण पर जनवरी में दावोस जाएंगे। वहां वे वैश्विक निवेशकों से मध्य प्रदेश में निवेश और विकास के अवसरों पर चर्चा करेंगे।

 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav will go to Davos on the invitation of the World Economic Forum, will discuss inves
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) के आमंत्रण पर स्विट्ज़रलैंड के दावोस का दौरा करेंगे। वे 19 से 23 जनवरी के बीच दावोस में आयोजित होने वाली मंच की वार्षिक बैठक में भाग लेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री वैश्विक उद्योगपतियों, निवेशकों और नीति निर्धारकों से संवाद करेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर, औद्योगिक विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, अधोसंरचना और रोजगार सृजन से जुड़ी योजनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मप्र प्रेस क्लब का 33वां स्थापना समारोह कल, मध्यप्रदेश का मान बढ़ाने वाली विभूतियां होंगी सम्मानित
विज्ञापन


उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल रहेगा साथ
मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश सरकार का एक उच्च स्तरीय अधिकारी दल भी डेवोस जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री सचिवालय, उद्योग, ऊर्जा, तकनीकी शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अधिकारी शामिल रहेंगे।  सरकार का उद्देश्य इस दौरे के माध्यम से मध्य प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर और मजबूत करना है। सम्मेलन के दौरान संभावित निवेश प्रस्तावों, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक भागीदारी को लेकर अहम बैठकें होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मोहन सरकार के दो साल: रीवा-सीधी-सिंगरौली-सतना बेल्ट में ऊर्जा, निवेश और सड़कों पर सरकार का फोकस

पहले भी हो चुकी है भागीदारी
इससे पहले भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री विश्व आर्थिक मंच की बैठकों में शामिल हो चुके हैं। सरकार का मानना है कि ऐसे वैश्विक मंचों पर भागीदारी से प्रदेश में निवेश और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed