फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav said: More than 50,000 workers ready to leave Congress, campaign in MP

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ने को तैयार, MP में अभियान चल रहा

Sat, 16 Mar 2024 09:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 16 Mar 2024 09:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वो रॉकेट लांच कर रही है, जो कभी गंतव्य तक नहीं पहुंचता। 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav said: More than 50,000 workers ready to leave Congress, campaign in MP
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ने का तैयार हैं। 
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। लगातार नेता कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। इस बीच शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां-जहां राहुल गांधी गए वहां पीछे पीछे लोग कांग्रेस छोड़ते जा रहे हैं। आने वाले समय में कांग्रेस की और बुरी स्थिति होगी।मध्य प्रदेश में कांग्रेस छोड़ो, अभियान चल रहा है। आने वाले समय में कांग्रेस की और बुरी स्थिति होगी। मध्य प्रदेश में कांग्रेस छोड़ो, अभियान चल रहा है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजे में कांग्रेस धीरे-धीरे रसातल में जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी अलग-अलग स्थान पर 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस में वरिष्ठों की बेइज्जती
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व की ही कमजोरी है। कांग्रेस लगातार वो रॉकेट लॉन्च कर रही, जो कभी गंतव्य तक पहुंचता ही नहीं है। पहले वो विचार कर लें, किसको लांच करना है। जब उनके लीडर चुनाव को गंभीरता से नहीं लेते, कार्यकर्ताओं का मान सम्मान नहीं होता, उनके पार्टी के वरिष्ठ लोगों की जिस ढंग से बेइज्जती हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस अपने गिरेबान में झांकेगी और भाजपा से सबक लेगी कि कार्यकर्ताओं की इज्जत कैसे करते हैं, चुनाव को कितनी गंभीरता से लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी जी फिर इस बार
चुनाव के लायक वातावरण बनाने में सरकार समाज की सेवा करते-करते जनता का दिल जीती है, जैसे मोदी जी जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि अच्छे कामों के भरोसे से मोदी जी फिर इस बार, भाजपा 370 और एनडीए 400 पार होगा। मध्य प्रदेश में अबकी बार 29 की 29 सीटें हमें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed