फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav said - BJP's resolution letter is going to give impetus to the development of the

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- देश के साथ प्रदेश के विकास को भी गति देने वाला है भाजपा का संकल्प पत्र

Mon, 15 Apr 2024 06:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 15 Apr 2024 06:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की भी गारंटी है। पहले घोषणा पत्र आते थे, लेकिन अब मोदी जी ने इसे संकल्प पत्र नाम दिया है।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav said - BJP's resolution letter is going to give impetus to the development of the
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोमवार को बंसल वन स्थित प्रदेश मीडिया सेंटर में  भाजपा के संकल्प पत्र 'मोदी की गारंटी' का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का यह संकल्प पत्र देश के साथ-साथ मध्य प्रदेश के विकास को भी गति देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी हर गारंटी के पूरे होने की गारंटी है और यह संकल्प पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का दस्तावेज है, जिसमें देश के साथ मध्य प्रदेश के विकास को भी गति देने के प्रावधान हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की भी गारंटी है। पहले घोषणा पत्र आते थे, लेकिन अब मोदी जी ने इसे संकल्प पत्र नाम दिया है। घोषणा कभी-कभी पूरी नहीं होती थी, लेकिन जिस चीज का संकल्प ले लिया उसे हर हाल में पूरा करना ही है। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में भी संकल्प पत्र जारी किया था और उन संकल्पों को पूरा करने का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार ने किया है। अब लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया है और इन संकल्पों को भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


 'यही समय है, सही समय है।'
डॉ. यादव ने कहा कि मोदी जी बोलते हैं, 'यही समय है, सही समय है।' निश्चित रूप से यह भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर आगे बढ़ने का सही समय है और हम इस समय का सदुपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और देशवासियों का विश्वास जीता है, अपनी साख बनाई है। इस संकल्प पत्र से मध्य प्रदेश में भी टूरिज्म, मेडिकल, शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में अपार संभावनाएं बढ़ेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो भी कहा उसे हर हाल में पूरा किया। उन्होंने कहा था कि देश-प्रदेश के प्रत्येक गरीब को मकान दिया जाएगा। उनके कार्यकाल में चार करोड़ से अधिक लोगों को पक्के मकान दिए गए हैं। शहरी क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र हर जगह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्की छत उपलब्ध करवाई गई है। मध्य प्रदेश में भी सबसे ज्यादा शहरी क्षेत्र के मकान उज्जैन जिले को दिए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के संकल्प पत्र ने यह बता दिया है कि हमारे लिए प्राचीन ज्ञान, आधुनिक विज्ञान और रोजगार का भी महत्व है और विकास का संकल्प भी पूरा है। हमने देश में चंद्रयान की सफलता भी देखी है और अब गगनयान का गौरव भी हासिल करेंगे।
विज्ञापन


पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संकल्प पत्र में पर्यटन के विस्तार के लिए कई कदम उठाए गए हैं। वर्तमान में देश सहित मध्य प्रदेश में भी पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन को लेकर मध्य प्रदेश की सरकार चीता प्रोजेक्ट और हेरिटेज पर काम कर रही है। प्रदेश के उज्जैन महाकाल लोक, देवी लोक के निर्माण के बाद यहां पर धार्मिक पर्यटन ने भी बहुत बड़ी छलांग लगाई है। हमारे यहां सभी प्रकार के टूरिज्म में खूब संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के 60 से अधिक देशों की वित्त व्यवस्था टूरिज्म के माध्यम से ही चलती है। हमारे देश के भी कई राज्य हैं, जहां का अर्थतंत्र टूरिज्म पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैटेलाइन टाउन से होगा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संकल्प पत्र में गरीबों की झुग्गी-झोपड़ियों का भी निदान खोजा गया है। अब सैटेलाइट टाउन का संकल्प लिया गया है। आमतौर पर शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है। शहरों के लिए बनने वाले मास्टर प्लान भी 25 साल को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं, लेकिन अब सैटेलाइट टाउन के जरिए शहर के साथ ही उसके आसपास वाले शहर का भी विकास होगा। जैसे भोपाल के विकास के साथ सीहोर का विकास होगा, इंदौर के साथ देवास, उज्जैन का विकास होगा।


संकल्प पत्र में शामिल हुए प्रदेश की जनता के सुझाव
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र के लिए लोगों से सुझाव लिए थे। इसके लिए सुझाव पेटियां लगाई गई थीं और नमो एप के माध्यम से ऑनलाइन भी सुझाव लिए गए थे। देशभर से 15 लाख सुझाव मिले और चार लाख सुझाव ऑनलाइन भी मिले। मध्य प्रदेश में इसके लिए 1100 स्थानों पर पेटियां लगाई गई थीं। मध्य प्रदेश में भी पार्टी के संकल्प पत्र के लिए 26000 नागरिकों ने अपने मूल्यवान सुझाव दिए थे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश की जनता मोदी की गारंटी पर कितना विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश से मिले अनेक उपयोग सुझावों को भी पार्टी के संकल्प पत्र में शामिल किया गया है। इसके लिए मैं संकल्प-पत्र समिति के सदस्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed